राम दरबार की रथयात्रा निकाल कर नगर में किया गया भ्रमण

पथरदेवा/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड पथरदेवा जिला देवरिया द्वारा अयोध्या में भगवान राम का मंदिर 1 वर्ष होने की उपलक्ष में 22 जनवरी 2024 को प्रखंड अध्यक्ष किशोर के नेतृत्व में राम दरबार की रथयात्रा हनुमान मंदिर बघौचघाट से निकलकर, नगर भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर बघौच घाट पर पहुंचा और वहां भगवान राम माता सीता लक्ष्मण और हनुमान जी को आरती कर, मंच का संचालन हुआ। प्रांत उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया ने कहां की भगवान राम 500 वर्षों से टेंट से निकलकर अपने घर में स्थापित हुए। जिला संरक्षक उपेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बघौच घाट की इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें अपने सनातन पर्व को मनाना चाहिए, साथ ही साथ उन्होंने अपील किया कि आगामी 30 मार्च को आने वाले हिंदू नव वर्ष को सभी सनातनी एक पर्व के रूप में मनाए। गोरक्षा प्रमुख तारकेश्वर शाही ने श्री राम मंदिर के इतिहास निर्माण का उल्लेख किया मंच का संचालन जिला मंत्री राम सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रांत धर्म प्रसार भागवत यादव,प्रांत मातृशक्तिजिका सुमन तिवारी, जिला सह मंत्री धनेश प्रजापति समरसता प्रमुख रविंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद मिश्रा, मन्नू तिवारी, प्रखंड संयोजक गौरव तिवारी, नागेंद्र सिंह, गौरव सिंह, मुन्ना सिंह, अनिरुद्ध सिंह, मालती देवी, शांति देवी, सुभावती देवी, विद्यावती सिंह, मन्नू कुशवाहा, अखिल कुशवाहा, इत्यादि बजरंग दल के भी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

4 seconds ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

21 minutes ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

1 hour ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

1 hour ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

1 hour ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

2 hours ago