योग सप्ताह को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में योग सप्ताह (15 जून से 21 जून) में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर आयोजित होने वाले सेमिनार/संगोष्ठी को बेहतर ढंग से आयोजित किया जाए। जनपद से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक इसका व्यापक प्रचार प्रसार हो और सामूहिक योगाभ्यास में अधिक से अधिक लोगों की जनसहभागिता सुनिश्चित कराई जाए। इसमें समयबद्धता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में वृहद कार्यक्रम आयोजित हो। आयुष विभाग के अधिकारी बीएसए और डीआईओएस से समन्वय बनाकर बेहतर कार्यक्रम सुनिश्चित कराएं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 15 जून को योग सप्ताह का उद्घाटन चंद्रशेखर उद्यान में होगा। 16 जून को सामूहिक योगाभ्यास के बाद योग से संबंधित रंगोली प्रतियोगिता और ‘योग के माध्यम से उच्च रक्तचाप प्रबंधन’ विषयक सेमिनार आयोजित होगा। 17 जून को स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के बाद ‘जीवन शैली जन्य समस्याओं में योग का महत्व’ विषयक संगोष्ठी होगी। उन्होंने बताया कि 18 जून को निबंध लेखन प्रतियोगिता और ‘आधुनिक जीवन शैली में महिलाओं के लिए योग का महत्व’ विषयक सेमिनार आयोजित होगा। 19 जून को आशु भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिता तथा ‘मानसिक स्वास्थ्य-योग एक संपूर्ण विकल्प’ विषय पर आधारित सेमिनार का आयोजन होगा, जिसमें प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु भी शामिल होंगे। 20 जून को योगासन प्रदर्शन प्रतियोगिता और 21 जून को आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण तथा समापन होगा। प्रतिदिन दिन में 11 बजे से 12 बजे तक प्रतियोगिता तथा दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक सेमिनार आयोजित होंगे।

बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एएसपी अनिल झा, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, कला शिक्षक इस्तेखार खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

21 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago