हिन्दू नव वर्ष पर परम्परा के अनुसार निकाली गई यात्रा

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को चैत्र नवरात्रि से हिंदू नव वर्ष के अवसर पर परम्परागत यात्रा अनन्त पीठ आश्रम के प्रांगण से निकाली गई। यह यात्रा प्रमोद मिश्रा के द्वारा 13 वर्षो से आयोजित किया जा रहा है। यह रैली नवरात्रि के प्रथम दिन बुधवार को मगहरा शिव मंदिर से निकाली गयी, जो गुरुवार को 11:30बजे अनन्त पीठ आश्रम स्थित रामप्रसाद बिस्मिल के समाधि स्थल एवं देवराहा बाबा व बाबा राघव दास की पावन भूमि बरहज पहुंची, जहां पर अनंतपीठ आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास ने बताया कि, प्रभु
श्रीराम राजनेताओं को सद्बुद्धि दें जिससे हमारा भारत शास्त्रों व पुराणों के अनुसार हिंदू राष्ट्र घोषित हो सके।
यह यात्रा गुरुवार को हिंदू जागरूकता यात्रा के रूप में निकाली गई।
यात्रा सभा को संबोधित करते हुए हिंदू रक्षक प्रमोद मिश्रा ने बताया कि आज पूर्वांचल के गांधी के नाम से जाने जाने वाले बाबा राघव दास एवं पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि से यह यात्रा निकाली गई है,आज देश के वीर शहीदों का शहीदी दिवस है, जिससे उपलक्ष्य में हमने आज की यात्रा पूर्वांचल की गांधी और पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि से शुरू की गयी है और यह यात्रा कपरवार में समाप्त किया जाएगा।
अनन्त पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर ने बताया हमारा भारतवर्ष का युगो से पुराणों के अनुसार हिंदू राष्ट्र घोषित है लेकिन आज भी हमारा भारत हिंदू राष्ट्र के नाम से नहीं जाना जाता है, जिसके लिए हम लोगों ने भगवा झंडा लगाकर हिंदू राष्ट्र अपनाया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद मिश्रा के साथ जितेंद्र भारत, श्रीप्रकाश पाल, शैलेन्द्र जायसवाल,अर्जुन भारती, विवेक गुप्ता, अजीत जयसवाल, मुरारी अग्रवाल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सड़कों पर जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे थे,जिससे पूरा क्षेत्र राममय हो गया था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

6 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

6 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago