संवत्सर के प्रारंभ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

बीटीएसएस ने किया भव्य स्वागत

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा भारतीय नव वर्ष पर जनपद मुख्यालय खलीलाबाद नगर में जूनियर हाई स्कूल परिसर से पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवकों ने बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक, समय माता मंदिर, पुरानी तहसील, भेली मंडी होते हुए बरदहिया बाजार पहुंचकर समाप्त हुआ।
पथ संचलन के दौरान नगर जगह-जगह पर स्वयं सेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर नगरवासियों ने अभिनंदन किया किया।
इसी क्रम मे भारतीय नव वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित पथ संचलन में भारत-तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रामकुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला विभाग की मंत्री डॉक्टर सोनी सिंह, जिलाध्यक्ष उमा शंकर पांडे, गोरक्ष प्रांत उपाध्यक्ष अमर राय, प्रमोद कुमार राय बेलहर प्रभारी, मेजर भागी प्रसाद, अरूण कुमार ओझा, रविप्रकाश श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, योगेन्द्र सिंह, डा.राकेश कुमार सिंह, इंद्रेश धर दूबे, पुनीत त्रिपाठी, विनोद कुमार गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, अमरेश पाण्डेय, वीरेन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र मौर्या, लालमन प्रसाद, अरुण कुमार पांडेय, श्रवण कुमार उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, सुभाष चंद्र, अजय भारती, गणेश पाण्डेय, ऋषि देव सहित नगर के अनेकों गणमान्यजन, हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज के अध्यापकगण व राष्ट्रप्रेमियों ने पथ संचलन में भाग लेने के पूर्व हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के गेट पर भारत तिब्बत समन्वय संघ के बैनर तले पथ संचलन में सम्मिलित सभी राष्ट्र प्रेमियों के मस्तक पर चंदन लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। पवित्र नवरात्र में सभी ने माता रानी से प्रार्थना किया कि माता रानी पूरे विश्व का कल्याण करें तथा दुष्ट चीन से तिब्बत को आज़ाद कराएं।
इसके पूर्व पथ संचलन के प्रारंभ में नगर शारीरिक प्रमुख अनिल द्वारा स्वयं सेवकों को ध्वज व आद्य सर संघचालक प्रणाम कराया व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि आज ही के दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की और भगवान विष्णु का प्रथम अवतार, महर्षि गौतम की जन्म जयंती, नए संवत्सर का प्रारंभ दिवस, भगवान वरुणावतार झूलेलाल की जन्म जयंती, आर्य समाज की स्थापना, भगवान राम का राज्याभिषेक एवं संघ के आद्य सरसंघ चालक का जन्म दिवस भी आज ही के दिन हुआ था।
जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय नाथ ने बताया कि आज के इस पथ संचलन में खलीलाबाद नगर के सैकड़ों स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की व्यवस्था रचना कार्यवाह सौरभ जयसवाल द्वारा अपनी नगर कार्यकारिणी, बस्ती प्रमुख, शाखा टोली तथा विचार परिवार के साथ की गई।
कार्यक्रम की तैयारी के पूर्व पूरे नगर को भगवा ध्वज से सजाया गया। पथ संचलन कार्यक्रम में जिला प्रचारक राजीव नयन, भास्कर त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, युवा नेता वैभव चतुर्वेदी, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, जिला उपाध्यक्षगण अमर राय, ज्ञानेन्द्र मिश्र, प्रशांत मिश्र, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, श्रवण कुमार अग्रहरी, राकेश मिश्र, एचआरआईसी के प्रधानाचार्य व वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार सिंह, ई० सुधांशु सिंह, उमाकांत सिंह, राज कुमार सिंह, जय मिश्रा, प्रवीण त्रिपाठी, जिला कार्यवाह महेन्द्र, नवीन त्रिपाठी, रेनू अग्रहरी, नीलमणि, भाजपा नेत्री श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी के अलावा बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

4 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

4 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

4 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

4 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

5 hours ago