काशी में 9 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वराज दल की होगी बैठक

6 नवम्बर को प्रस्तावित रैली की तैयारी व सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए एकजुट होंगे दिग्गज नेता

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वराज्य दल की एक बैठक कल 9 अक्टूबर को वाराणसी (पांडेयपुर)मे आयोजित की गई है। आनेवाले 6 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी रैली का जमीनी हाल जानने और दल के जिम्मेदार लोगों से बैठक करने के लिए राष्ट्रीय स्वराज दल के संस्थापक अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा महासचिव अनिल पांडेय सहित समाजसेवी कुं कौशलेन्द्र प्रताप सिंह चौहान 26 वर्षों बाद काशी की पावन धरा पर पहुंचेगे। दल का मानना है कि काशी बाबा विश्वनाथ की नगरी है यही से कार्यक्रम का शुभारंभ करना शुभ संदेश होता है। दल के जिम्मेदार और रणनीति को कुशलता से अंजाम तक पहुंचाने वाले कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस रैली में लक्ष्य के मुताबिक पचास हजार लोगों को मौजूदगी होनी है जिसके लिए पुख्ता इंतजाम करने के लिए सभी लोग वाराणसी में मिल रहे हैं। पार्टी के अध्यक्षशर्मा का कहना है की कुं. कौशलेंद्र प्रताप सिंह चौहान महाराष्ट्र में काफी चर्चित चेहरा हैं और वह राष्ट्रीय स्वराज्य दल के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। शर्मा ने बताया कि यूपी में अभी सिर्फ पूर्वांचल के जिलाध्यक्षों का ही गठन हो पाया है उनके मुताबिक ब्लाक स्तर पर राष्ट्रीय स्वराज्य दल को स्थापित किया जाना है जिसके बाद मध्य यूपी और पश्चिम यूपी में भी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवंबर में 6 तारीख की रैली संम्पन होने के बाद राजधानी लखनऊ में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में अगले वर्ष दल का बड़े स्तर पर कार्यकर्ता अधिवेशन बुलाने की योजना भी है।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

14 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

14 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago