गोरखपुर (राष्ट्र की परम्पराl राष्ट्र वंदन समिति के मातृशक्ति परिषद द्वारा महानगर स्थित विष्णु मंदिर पर नवरात्रि में मां दुर्गा सप्तशती पाठ, दुर्गा चालीसा पाठ भजन कीर्तन एवं भव्य आरती का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भवानी के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं मां की स्तुति कर किया गया। मातृशक्ति परिषद की रागिनी श्रीवास्तव, विनीता पांडेय, माया गुप्ता, रीता शर्मा ने दीप प्रज्वलन किया।
कार्यक्रम संयोजिका प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के शुभ अवसर पर माताओं बहनों में मां दुर्गा की शक्ति के प्रवाह के लिए और पूरे जगत के कल्याण के लिए मातृशक्ति परिषद द्वारा दुर्गा सप्तशती एवं दुर्गा चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भजन गायिका सीमा, रामवतार, मातृशक्ति परिषद की रागिनी श्रीवास्तव, विनीता पांडेय, माया गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…