बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l कोतवाली देहात के चिलवरिया बाजार निवासी एक युवती के साथ 4 नवंबर को तांत्रिक ने झाड़ फूंक के बहाने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। गंभीर हालत में पीड़िता का इलाज लखनऊ में चल रहा था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार के लोग शव लेकर घर पहुंचे। अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। एसडीएम और सीओ के समझाने के बाद सभी ने अंतिम संस्कार किया। कोतवाली देहात के चिलवरिया बाजार के एक मजरा निवासी 26 वर्षीय युवती के साथ तांत्रिक ने झाड़ फूंक के बहाने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। युवती के अंदरूनी हिस्से को भी चोट पहुंचाया गया था। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में गुरुवार को इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। अंतिम संस्कार के लिये युवती का शव परिजन लेकर घर पहुंचे। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिवार के लोग नाराज हो गए। सभी ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर सुभाष धामी , पुलिस क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही और जल्द ही सजा दिलाए जाने की साथ परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन दिया। लगभग एक घंटे बाद शाम को परिजनों द्वारा युवती का अंतिम संस्कार किया गया। 4 नवंबर को युवती के साथ जिस तांत्रिक ने झाड़ फूंक के बहाने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। उसे कोतवाली की पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच की बात बताई थी। ऐसे में आरोपी पुलिस हिरासत में आने के बाद कहां चला गया। जो स्थानीय पुलिस की कार्य-प्रणाली पर सवाल उठा रही है।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…