दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

चिरैयाकोट/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में माफिया /अपराधियों/वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मऊ के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मु०बाद गोहना के कुशल नेतृत्व में रविवार को उस समय अहम सफलता हाथ लगी, जब थाना स्थानीय के मुकदमे में वांछित नाबालिग दलित किशोरी के दुष्कर्म का आरोपी अभिषेक यादव पुत्र कोमल यादव निवासी ग्राम खोदासपुर (सलेमपुर) थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 20 वर्ष को स्थानीय थाना क्षेत्र के मनाजीत बाईपास मुहम्मदाबाद रोड से रविवार को दिन में लगभग सवा बारह बजे गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह नौ बजे स्थानीय थाना क्षेत्र की अपने ननिहाल मरदानपुर सुल्तानीपुर में रह रही विद्यालय जा रही आठ वर्षीय एक दलित छात्रा को रास्ते में गांव के ही अभिषेक पुत्र कोमल ने अकेला देख दबोच लिया तथा पास के एक ट्बयूवेल में ले जा कर दुराचार किया।जिसके बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए डरा धमका कर विद्यालय भेज दिया। जिसके बावत पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उक्त आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। जो रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तत्पश्चात पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की न्यायालय चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव , हे०का० दिलीप पटेल तथा का० प्रदीप कुमार शामिल रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

2 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

2 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

3 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

3 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

3 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

3 hours ago