आचार्य एवं आचार्यों को विष मुक्त खेती नशा मुक्त गांव अभियान से जोड़ने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया

एकल अभियान से ग्रामीणांचल में रहने वाले सनातन समाज के लिए वरदान साबित हो रहा है :सुधीर शर्मा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर में एकल अभियान प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती वंदना एवं उपेक्षित दुर्गम एवं अशेवित क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने की प्रतिज्ञा के साथ शुरू हुआ,कार्यक्रम में जनपद के सुदूर ग्रामीणां चल से आये आचार्य एवं आचार्यों तथा प्रशिक्षकों को सम्बोधित करते हुए लैंड पोर्ट रुपईडीहा के निदेशक सुधीर शर्मा कहा कि एकल अभियान भारत के ग्रामीणां चल में रहने वाले सनातन समाज के लिये वरदान साबित हो रहा है। विशिष्ट अतिथि संघ विचारक मिथलेश श्रीवास्तव ने कहा कि एकल अभियान के माध्यम से समाज मे बहुमुखी कार्य खड़ा किया जा रहा है यह प्रसंशनीय है।संच प्रभारी शिक्षाविद ब्रिज नरेश श्रीवास्तव ने कहा कि एकल अभियान के माध्यम से भारत नेपाल सीमावर्ती इलाकों में स्तिथ अशेवित क्षेत्रों में शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र प्रेम की अलख जगा रहा है।विद्यालय प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट अध्यक्ष महामना मालवीय मिशन ने एकल अभियान कार्यक्रम की सराहना करते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में नशा मुक्त भय मुक्त बहुमुखी सनातन समाज बनाने का आवाहन किया।किसान परिषद संयोजक पर्यावरणविद शिव पूजन सिंह ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों मे नशा का प्रभाव बढ़ता जा रहा है जिसके कारण हज़ारो घर परिवार बर्बाद हो गए है नशा पर प्रभावी अंकुश न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे। कार्यक्रम का संचालन अंचल प्रमुख राधेश्याम ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संच प्रमुख अर्जुन प्रसाद अतिथि परिचय एवं अंग वस्त्रं संच प्रमुख राम रतन ने किया आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंचल प्रक्षिक्षण प्रमुख संतोषी प्रसाद अंचल खेल प्रमुख कपिल देव संच प्रमुख राकेश, सुरेश कुमार ,मोहन लाल ,शिवराज, संच अध्यक्ष कल्लू सिंह ,प्राचार्य शुभम श्रीवास्तव, प्रवक्ता समाज सेवी डॉ पंकज श्रीवास्तव ,शिक्षाविद सचिन श्रीवास्तव ,शिक्षा शास्त्री राजीव श्रीवास्तव ,चंद्र प्रकाश मिश्र, प्राचार्य शिव पूजन सिंह,समाजसेवी धीरेंद्र शर्मा समेत सैकड़ो आचार्य एवं आचार्या उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं माँ सरस्वती चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ वरिष्ठ संघ प्रचारक स्वामी नाथ ने प्रशिक्षण की सफलता हेतु आशीर्वचन दिया। समापन अवसर पर मालवीय मिशन संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट व पर्यवारणविद , प्राचार्य शिव पूजन सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षणार्थी आचार्य एवं आचार्यों को विष मुक्त खेती नशा मुक्त गांव अभियान से जोड़ने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

14 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago