गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन रंगोली व स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन गार्गी अहिल्याबाई तथा निवेदिता इकाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। रंगोली प्रतियोगिता का केंद्र बिंदु नारी सशक्तिकरण एवं भाषण प्रतियोगिता का केंद्र बिंदु विकसित भारत मिशन -2047 रहा।
भाषण प्रतियोगिता में अहिल्याबाई इकाई के मोहम्मद यूसुफ ने प्रथम, पवन यादव ने तृतीय तथा गार्गी इकाई की कीर्ति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में गार्गी इकाई के स्वयंसेवी एवं सेविकाओं ने प्रथम इकाई के निवेदिताइकाई ने द्वितीय तथा अहिल्याबाई इकाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. जेपी कुशवाहा तथा गोल्डी सिंह द्वार और रंगोली का अवलोकन व मूल्यांकन डॉक्टर प्रतिभा जायसवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में गार्गी इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन कनौजिया, निवेदिता इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर वंदना अहिरवार एवं अहिल्याबाई इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नूपुर सिंह की उपस्थिति बन रही कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवी सेविकाओं के बीच अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…