बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना क्षेत्र रुपईडीहा – चर्दाजमोग के अब्दुल्लागंज रेंज में चोरी से लकड़ी काट रहे एक नेपाली युवक को वनकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया।वनक्षेत्राधिकरी अब्दुल्लागंज रेंज हेमन्त मणि ने बताया कि मुखबिर की सूचना के सुचना पर वन उपनिरीक्षक शम्भू नाथ, राम विनोद, रमेश खन्ना व वन रक्षक सुरेश वर्मा सहित टीम के साथ घेराबंदी की गयी। तो देखा गया कि कुछ लोगों का गिरोह जंगल में साल वृक्ष को काट रहे हैं। जिन्हें दबे पाँव घेर कर दबिश दी गयी तो अवैध कटान के साथ मौके से एक व्यक्ति को पकड़ लिए गया। जिस पर लकडकट्ट ने अपना नाम सलमान पुत्र कुद्दुस निवासी ग्राम ऊधमगंज थाना हिरमिनिया जिला बांके राष्ट्र नेपाल बताया। बाकी लकडकट्ट के साथी बॉडर के रास्ते से नेपाल भाग निकले, वही एक लकडकट्ट को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये युवक के साथ आरा फेटा बरामद कर विभागीय अभिरक्षा में लेकर न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने अभियुक्त को रिमांड लेकर जेल भेज दिया गया है l
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…