गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपी रामप्रवेश पासवान गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरियारपुर पुलिस ने शनिवार को गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ल के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर बरियारपुर थाना पुलिस ने आरोपी रामप्रवेश पासवान पुत्र स्वर्गीय शिवदत्त प्रसाद, निवासी सहजौर, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया को देवरिया-सलेमपुर मेन रोड पर अहिलवार गांव के मोड़ के पास से दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, रामप्रवेश पासवान के खिलाफ थाना सलेमपुर में मु.अ.सं. 178/2025 धारा 2(B)(XVII) व 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी टीम में शामिल थे: थानाध्यक्ष त्रिवेन्द्र कुमार मौर्य, कांस्टेबल अखिलेश गुप्ता, रविकान्त राजभर, राहुल चौहान और महिला कांस्टेबल चांदनी चौधरी (थाना बरियारपुर)।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

10 minutes ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

16 minutes ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

27 minutes ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

1 hour ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

1 hour ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

1 hour ago