गोरखपुर में जर्जर स्कूल की छत ने बरपाया कहर

हादसे में घायल छात्र विक्रम की हालत नाज़ुक प्रधानाध्यापिका निलंबित

विद्यालय के भवन पर महीनों से लटक रहा था खतरा, चेतावनी के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
चिलुआताल थाना क्षेत्र के चरगांवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बालापार स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार हड़कंप मच गया, जब कक्षा पाँच की छत का जर्जर प्लास्टर अचानक टूटकर गिर पड़ा और बेंच पर बैठकर पढ़ाई कर रहे 10 वर्षीय छात्र विक्रम के सिर पर आ गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका सिर फट गया और खून से लथपथ विक्रम वहीं पर दर्द से तड़पने लगा। विक्रम, बैजनाथपुर टोला भलुअहवा निवासी धीरज और लक्ष्मीना का बेटा है।
अध्यापकों ने तत्काल गंभीर रूप से घायल बालक को महायोगी गुरु गोरक्षनाथ अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद विद्यालय में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चे डर के कारण कक्षाओं से बाहर निकल आए और अध्यापकों के समझाने पर भी अंदर जाने को तैयार नहीं हुए।
शिक्षकों ने बताया कि यह हादसा किसी संयोग का परिणाम नहीं है। 17 जून को इसी विद्यालय के बरामदे की छत और छज्जा भी टूटकर गिर चुके थे। उस समय इसका वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजा गया था, लेकिन मरम्मत या सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लापरवाही का यही सिलसिला अंततः बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने की वजह बना।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और पूरी घटना की विभागीय जांच के आदेश जारी किए। अधिकारियों ने कहा कि भवन की तकनीकी जांच कराकर शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हों।

rkpnews@somnath

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

2 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

3 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

3 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

3 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

3 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

6 hours ago