बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी के तत्वाधान में नगर में हो रही रामलीला महोत्सव का समापन विशात खाना चबूतरा पर शनिवार को भगवान राम का राजतिलक कार्यक्रम कर किया गया, इस अवसर पर भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी ,और श्री राम भक्त हनुमान का उपस्थित सभी भक्तों ने तिलक कर पूजन अर्चन किया। वहीं पर परम्परागत प्रथम तिलक गुरु मुनि वशिष्ठ द्वारा किया गया वहीं कलाकारों के द्वारा विभिन्न प्रकार के बधाई एवं मनोहारी गीतों ने मौजूद श्रद्धालुओ को भक्ति रंग से प्रभावित कर दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्यामकरन टेकडीवाल और कमलशेखर गुप्ता संतोष अग्रवाल, श्रवण शुक्ल ,जय जय अग्रवाल, मोहनलाल गोयल, नन्हेंलाल लोधी ,विनय जैन, जितेंद्र प्रताप सिंह, जीतू मुरारी लाल ,भारद्वाज, चंद्रपाल यादव , देवेन्द्र कुमार मिश्रा, उर्मिला शुक्ला, प्रियंका रावत ,राधा रमन यज्ञसैनी ,गुलाब चन्द्र शुक्ल ,सरदार कुलदीप सिंह, उमाकांत शुक्ल, हेमन्त मिश्र ,अरविन्द शुक्ल मीडिया प्रभारी, आनन्द गुप्ता, उत्कर्ष श्रीवास्तव, चंद्र पाल यादव सहित राम भक्त इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
भगवान वाल्मीकि जयंती विशेष: रामलीला से पहले क्यों लाई जाती है रामतीर्थ की अखंड ज्योति?…
करवा चौथ पर चांद-सा निखरेगा आपका रूप! घर पर ही करें बॉडी पॉलिशिंग, त्वचा बनेगी…
26 अक्टूबर विशेष: प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उन लोगों की कहानी नहीं है, जिन्होंने…
26 अक्टूबर: जन्मदिन विशेष रिपोर्ट -अभिषेक कुमार इतिहास के पन्नों में 26 अक्टूबर की तारीख…
26 अक्टूबर 2026, सोमवार | दैनिक पंचांग एवं राशिफल | सभी 12 राशियां सोमवार का…
ऑपरेशन ट्राइडेंट से अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क में खलबली, 38 ठिकानों पर छापेमारी और 1,424 बैंक…