चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों में रामायण पाठ का आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देशानुसार चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर अष्ठमी तिथि पर जनपद के देवी मंदिरों में पूजा अर्चना एवं विधि विधान के साथ रामायण पाठ- सुन्दरकाण्ड का भव्य एवं आकर्षक आयोजन सम्पन्न हुआ।
शासन की मंशा के अनुसार चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर अष्ठमी एवं श्रीराम नवमी के शुभ दिवस पर जनपद के राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, देवी मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों व शक्तिपीठों का चयन करते हुए मंदिरों में रामायण या राम चरित्र मानस में वर्णित सामाजिक मूल्यों व मानवीय गुणों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनसामान्य को इससे जोड़ते हुए तथा बालिकओं एवं महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए भव्यपूर्ण देवी गायन, रामायण पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ से सम्बंधित कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देश के क्रम में आज चैत्र नवरात्रि के अष्ठमी दिवस के शुभ अवसर पर खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर पर सांस्कृतिक दल रमेश चन्द्र एण्ड पार्टी कलाकारों द्वारा सुन्दर काण्ड एवं भक्तिपूर्ण देवी गायन का कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति की गयी। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सुरेश मिश्र सहित अन्य सम्भ्रान्त व्यक्ति, महिलाएं एवं भक्तगण आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में तहसील मेंहदावल अन्तर्गत नगर वाली माता मंदिर पर सांस्कृतिक दल/कलाकार हरिशंकर मौर्य एण्ड पार्टी द्वारा देवी गायन/सुन्दर काण्ड का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में उपस्थित भक्तगणों ने कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति का आनन्द उठाया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राज्यसभा टिकटों से कांग्रेस में सियासी घमासान, कई राज्यों में बढ़ा असंतोष

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की…

1 minute ago

युद्ध विभीषिका

युद्ध की विभीषिका में युवा सैनिक,जिसे जानते नहीं उसे जान से मारते हैं,वे न उसे…

17 minutes ago

गंदगी और दुर्गंध से जूझ रहा पुरैना बाजार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली क्षेत्र अंतर्गत पुरैना बाजार इन दिनों गंदगी और…

31 minutes ago

उत्साह के बीच मनाई गई होली, कुछ हादसों ने फीकी की खुशियां

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उल्लास का पर्व होली इस बार जनपद में पूरे…

51 minutes ago

सिकंदरपुर क्षेत्र में होली सकुशल सम्पन्न, प्रशासन रहा सतर्क

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में रंगों का पर्व होली बुधवार को आपसी भाईचारे और…

1 hour ago

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल में बुधवार…

1 hour ago