रामाश्रय मौर्य बने केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार मऊ के निर्विरोध चेयरमैन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
भारत सरकार की सबसे बड़ी उपभोक्ता भंडारण समिति “केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड जनपद मऊ” के सभापति, उपसभापति एवं अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव का कार्यक्रम सिंचाई विभाग के जिला कार्यालय पर संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत निर्वाचन के वृहद कार्यक्रम के क्रम में आज हुए नामांकन व नाम वापसी के पश्चात निर्वाचन अधिकारी अधिशासी अभियंता सिंचाई ने चेयरमैन पद पर भाजपा के जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य एवं डिप्टी चेयरमैन पद पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष छोटू प्रसाद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।साथ ही जिला सहकारी बैंक के लिए रश्मि और इंद्रदेव प्रसाद तथा उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लखनऊ के लिए रामनिवास राजभर व दीन दयाल कुशवाहा को तथा डीसीएफ के प्रतिनिधि के रूप में संध्या व छोटू प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए।
केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार जनपद मऊ के प्रबंध कमेटी के रिक्त संचालक पद पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा केदारनाथ वर्मा व सुनील यादव को डायरेक्टर मनोनित किया गया । उपरोक्त नव निर्वाचित एवं शासन मनोनित दोनों डायरेक्टर को निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र पासवान (अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड मऊ) ने निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा प्रवीण कुमार गुप्त ने केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के नवनिर्वाचित चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन सहित सभी प्रतिनिधियों एवं डायरेक्टर्स को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम से सम्मानित कर बधाई दिया तथा सहकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का सुझाव देते हुए भविष्य के लिए शुभकामना व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर, क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी, जिला महामंत्री नूपुर अग्रवाल, विजय नारायण शर्मा, जलज सिंह, संजय मौर्य, राहुल मौर्य, विनोद गुप्ता, आकाश मल्ल, पियूष साहनी, दुर्गेश वर्मा तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित डायरेक्टर केदारनाथ वर्मा एवं सुनील यादव, नवनिर्वाचित डायरेक्टर लोगों में मुन्नी गुप्ता, राकेश मिश्रा, सुनील कुमार मल्ल,संजीव वर्मा, राजनारायण, राजीव मल्ल, वीरेंद्र,उदई, ललिता आदि उपस्थित रहे।
डायरेक्टर के निर्वाचन का कार्यक्रम 30 मई को ही संपन्न हो चुका था जिसके पश्चात शासन द्वारा जनपद की प्रबंध कमेटी के रिक्त 2 डायरेक्टर पद के लिए केदारनाथ वर्मा व सुनील यादव को नामित किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और जिला सहकारी बैंक मऊ तथा यूपीपीसीएल लखनऊ के लिए दो-दो प्रतिनिधि के लिए नामांकन होना था। जिसमें सभी पदों के लिए निर्धारित समयान्तर्गत एक-एक नामांकन हुए। उसके पश्चात आवेदन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी का समय समाप्त होने के पश्चात निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र पासवान अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम ने एकल नामांकन होने के कारण क्रमशः सभी पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा किया। तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को निर्वाचित सभी प्रतिनिधियों एवं शासन से मनोनित दो डायरेक्टर्स को प्रमाण पत्र दिया गया तथा पूर्व में 30 मई को निर्वाचित सभी डायरेक्टर को भी निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

9 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

9 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

9 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

10 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

10 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago