भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)
प्राप्त समाचार के मुताबिक 16 मार्च 024 को श्री राम जानकी मंदिर सोहनपुर बजार देवरिया पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ जो अनवरत जारी है यज्ञ में आज 19 मार्च 024 से मशहूर कथा व्यास वीरेंद्र तिवारी के द्वारा समय दोपहर के 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक श्री राम कथा का रसपान कराया जा रहा है जो की इस यज्ञ के संपन्न होने तक चलता रहेगा।बताते चलें कि 16 मार्च से शुरू हुए श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकली थी जो कि सोहनपुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर कुटी यज्ञ स्थल से शुरू होकर पूरे ग्राम की फेरी कर यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई जिसके उपरांत अग्नि मंथन, परिक्रमा ,सहित यज्ञ का समस्त कार्य क्रम सुचारू रूप से संचालन हो रहा है इसी क्रम में आज दोपहर के एक बजे से कुशीनगर से पधारे कुशी नगर निवासी एवं मशहूर कथावाचक वीरेंद्र तिवारी जी के मुखारविंद से 19 मार्च 024 से श्री राम कथा का रसपान शुरू हो गया जिसमें भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली भक्ति में कथा श्रवण के प्रति एकाग्रता देखते ही बन रही थी।
वहीं बीच–बीच में ही कथा व्यास द्वारा इसी जगह करीब 20 वर्ष पूर्व हुए यज्ञ पंडाल में अपने द्वारा सुनाए गए कथा एवं स्मृतियों से बीच–बीच में सोहनपुर, छेरिहान, मैरवा, जैतपुरा, अक्टही, सिकरहटा बनकटा आदि सहित तमाम आश पास के गांवों से मौजूद अपने से जुड़े भक्तों में इन गांवों की चर्चा कर पुरानी स्मृतियों को जीवन्त कर दिया गया।
स्थानीय जनता में भी करीब 20 वर्ष पूर्व में जिन लोगों ने श्री तिवारी के मुखार विंदु से कथा सुनी थी उनकी भी यादें ताजा हो गईं।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…