राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निकल गई रैली

हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें:डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जीआईसी परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। मताधिकार के प्रयोग से ही लोकतंत्र जीवंत होता है। जिस तरह अंग्रेजों के राज में हर किसी का सपना स्वतंत्रता सेनानी बनने का होता था उसी तरह का जज्बा आज मतदाता बनने और मतदान करने के लिए प्रत्येक नागरिक में होना चाहिए। मताधिकार संविधान प्रदत्त अधिकार है और अमूल्य धरोहर है। एक मजबूत और परिपक्व लोकतंत्र की बुनियाद सजग मतदाता और उसका मत होता है। सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई और आगामी लोकसभा चुनाव में बिना किसी भय प्रलोभन के योग्य प्रतिनिधि चुनने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता बनने के योग्य होते हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग के इतिहास एवं भूमिका पर संक्षिप्त प्रकाश भी डाला। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।
इससे पूर्व डीएम अखंड प्रताप सिंह एवं एसपी संकल्प शर्मा ने स्कूली विद्यार्थियों की जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली डीएम आवास, बस अड्डा, सीएमओ कार्यालय से जलकल रोड होते हुए वापस जीआईसी आई। इस रैली के माध्यम से छात्रों ने मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम विपिन द्विवेदी, एएसडीएम मंजूर अहमद अंसारी, तहसीलदार सदर केके मिश्रा सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जंगल नाहरछपरा में विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों और महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…

13 hours ago

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत चला स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान, तीन का चालान, पंजीयन समाप्त वाहन बंद

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…

13 hours ago

आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई के दौरान नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…

14 hours ago

जीआरपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…

14 hours ago

सब्जी की फसल बर्बाद सरयू के बढ़ते जल से छोटे किसान परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…

15 hours ago

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…

15 hours ago