कल्याण लोकसभा के हितो के लिए लडूंगा चुनाव राकेश जैन

कल्याण/मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना हमेशा मेरी रग-रग मे रही और आज भी जीवंत है। कल्याण लोकसभा क्षेत्र में 25 वर्षों से रहता हूँ और राजनीति क्षेत्र मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से समय से जुडा हुआ हूँ, भाजपा का वर्षों से समर्पित कार्यकर्ता रहा हूँ एवं अनेक पदो पर रहकर समय समय पर सेवा दे चुका हूँ।। मोदी
के विचारो का प्रशंसक समर्थक भी हूँ, लेकिन जिस कल्याण लोकसभा क्षेत्र मे वर्षों से रहता हूँ वहाँ मेरा हर धर्म, जाति, समुदाय के लोगो के साथ विशेष संबंध रहा है। कल्याण लोकसभा के हितो के लिए चुनाव लडूंगा ऐसा मन सामाजिक कार्यकर्ता राकेश जैन ने बना लिया है। राकेश जैन का कहना है की कल्याण मे मुझे हर वर्ग ने हमेशा प्रेम साथ और सहकार किया है। वर्षों से इस क्षेत्र की जनता के बीच रह रहा हूँ और देख रहा हूँ कि इस लोकसभा क्षेत्र की अनेक ज्वलंत समस्याएं है जैसे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के लिए यहाँ पर कोई विशेष सरकारी अस्पताल नही है जिससे यहाँ की गरीब एवं मध्यम वर्ग
की जनता परेशान है, समय पर इलाज न मिलने पर मौत के मुँह मे अनेको चले गए। इस क्षेत्र मे एक भी सरकारी महाविद्यालय या उच्च शिक्षण की
व्यवस्था नही है।
इस लोकसभा के ग्रामीण भागो मे पीने के पानी की समस्या का आज दिन तक कोई स्थाई समाधान नही किया गया। डोंबीवली एवं कल्याण शहर को कलस्टर डेवलपमेंट की आवश्यकता है, पुरानी रहवासी बिल्डिंगे जर्जर अवस्था में है उनके पुर्ननिर्माण की सख्त आवश्यकता है। नई आबादी बढ रही है लेकिन सड़को की हालात पुरानी ही है, जिससे घंटो तक जनमानस ट्राफिक की समस्या से जूझाता है। ऐसी अनेक समस्याओ से जनता को निजात दिलाने और उनके हक के लिए लड़ने का मन इस बार मैने बना लिया है। मुझे इस लोकसभा के शहरी एवं ग्रामीण भाग के हर वर्ग का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। पिछले एक वर्ष से मुझसे अपेक्षा रखने वालो ने मुझे बार बार लोकसभा चुनाव लडने की बात की है। वर्तमान के राजनीतिक परिवेश मे कल्याण लोकसभा की शहरी एवं ग्रामीण जनता सभी राजनीतिक पार्टियो की नीजी स्वार्थ नीति से परेशान हो चुकी है। जनता की आवाज को ध्यान में रखकर मै राकेश जैन (नाहर) तय कर चुका हूँ कि इस बार मै कल्याण लोकसभा से अपक्ष उम्मीदवार बनकर लोकसभा चुनाव लडूंगा। विजय होकर इस क्षेत्र की समस्त समस्याओ का स्थाई समाधान करूंगा। किसी भी जाति धर्म की राजनीति नहीं करूंगा। सबसे बडा धर्म इंसानियत एवं जनसेवा है इस भावना से सर्वधर्म समभाव के साथ आगे बढनेका का इरादा राकेश जैन ने पक्का किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

15 minutes ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

13 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

13 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

13 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

14 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

16 hours ago