नगर पालिका के ऐतिहासिक विकास कार्यों को लेकर सिर उठाकर जनता के बीच जाए-अनिल राजभर

गाजीपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नगर के विकास हेतु प्रयत्नशील नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व सभी सभासदों के द्वारा किए गए कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की जा रही है। आमघाट स्थित गांधी पार्क में नगर पालिका परिषद द्वारा 13.04 करोड़ की 95 परियोजनाओं का शिलान्यास और करीब तीन करोड़ की लागत से बने 26 परियोजनाओं का लोकापर्ण, उ0प्र0 शासन के श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’, गाजीपुर लोकसभा के संयोजक श्रीकृष्ण बिहारी राय, काशीक्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा एवं न0पा0प0 की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को न.पा. अध्यक्ष व उनकी बोर्ड साकार कर रही हैं। आज सैकड़ों परियोजानओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण से नगर का विकास देखा जा रहा है। भाजपा का नेतृत्व काफी संवेदनशील है, इसलिये तो सबसे अधिक नगरों का विकास इसी कार्यकाल में हुआ है। 2014 और 2017 से पहले और अब के कस्बों, नगरों और महानगरों की सूरत में क्या फर्क है, वह देखा जा सकता है। इसी का परिणाम है कि, आज लोगों के जीवन का स्तर काफी उठा है जो प्रदेश कभी बीमार राज्य की श्रेणी में था आज स्वच्छता की गणना में आगे है।
मंत्री ने कहा कि नगर के विकास में जितनी तन्मयता, जिस लगन और शिद्दत के साथ नगर पालिका की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने विकास कार्य को नया आयाम दिया है, मुझसे बेहतर गाजीपुर नगर का बच्चा-बच्चा, हर एक व्यापारी एवं हर जाति धर्म के सम्प्रदाय के लोग जानते होंगे, कि नगर का विकास हुआ है। मैं इसके लिए उनका स्वागत करता हूँ। साथ ही मंत्री ने कहा कि कैबिनेट के सामने प्रस्ताव आया कि, करीब एक दशक से नगरों और महानगरों का विस्तार नहीं हुआ था। योगी सरकार ने कई नगर निकायों व नगर निगमों का विस्तार किया है। नपा के विस्तार व नवगठित क्षेत्र के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया है। सरकार की मंशा साफ है कि लोगों का जीवन स्तर उठाया जाए, इस काम को करने में सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। सरकार का उद्देश्य है कि, जिलों का बेहतर तरीके से विकास करना है ताकि नागरिकों को सुविधायें मिल सके।
एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने कहा कि सरिता अग्रवाल के कार्यकाल में शहर का काफी विकास हुआ है, भले ही कुछ लोगों की बात उन्होंने नहीं सुनी होगी, लेकिन उनके कामों के चलते पार्टी को कहीं भी शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़ी है। पिछले चुनाव में नपा अध्यक्ष के लिए वोट मांगा था। इसलिये इस बार भी जनता समझदारी दिखाएगी और ऐसे अध्यक्ष का चुनाव करें जो जिले का और अधिक विकास कर सकें।
गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, वास्तव में नगर पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्र में जितना विकास कार्य हुआ है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी।
भाजपा काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नगर पालिका परिषद की, अध्यक्ष की कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि, नगर की जनता ने पूरे विश्वास के साथ सरिता अग्रवाल को समर्थन दिया, उस विश्वास पर सरिता अग्रवाल खरा उतरी है इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करती हूँ।
न0पा0 की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सभी के आशीर्वाद से हमने प्रत्येक क्षेत्र में विकास का काम किया है। संगठित पार्टी और निकाय ही विकास की धारा को अविरल बनाए रखेगी। आगे भी मौका मिला तो नगर का और अधिक विकास एवं सेवा करती रहूँगी।
पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि गाजीपुर के विकास का जो क्रम लगातार जारी है, उस क्रम में नया अध्याय जोड़ते हुए लगभग 13.04 करोड़ की लागत से 95 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। साथ ही 26 कार्यों का लोकार्पण भी किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से चीतनाथ से नखास की सड़क जो काफी दिनों से जजर्र अवस्था में थी सी0सी0 सड़क एवं ढक्कनयुक्त नाली का उसका भी गुणवत्तायुक्त कार्य करा दिया गया है। उन्होंने महुआबाग में ओपियम फैक्ट्री के 30 वर्षों से बंद पड़े रास्ते को खुलवाने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि ओपियम फैक्ट्री गेट से ददरीघाट को जोड़ने वाली ढक्कनयुक्त नाली व सड़क का टेण्डर किया गया है जो बहुत जल्द तैयार होकर जनता के आवागमन हेतु खोल दी जाएगी।
कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, पूर्व प्रवक्ता डा0 व्यासमुनि राय, रासबिहारी राय, गुलाम कादिर राईनी, निर्गुणदास केशरी, अमरनाथ दुबे अन्य सभासदों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका के विधिक सलाहकार जयसूर्य भट्ट ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सदर एस०डी०एम० प्रतिभा मिश्रा, एस०पी० सिटी, अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज, जेई विवेक बिन्द के अलावा सभासद/प्रतिनिधि समरेन्द्र सिंह, अर्जुन सेठ, सोमेश मोहन राय, दिग्विजय पासवान, अशोक मौर्या, अजय राय दारा, कमलेश बिन्द, कुंवर बहादुर सिंह, शेषनाथ यादव, रूपक तिवारी, कमलेश श्रीवास्तव, शहबान अली, नेहाल अहमद, नफीस भाई, नन्हें भाई, संजय कटियार, अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, हरिलाल गुप्ता, विनोद कुशवाहा, जयप्रकाश गुप्ता, संजय राम, परवेज अहमद के अतिरिक्त भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष साधना राय, किरन सिंह, संतोष जायसवाल, अशोक अग्रवाल, शशिकान्त राय, सरदार दर्शन सिंह, गुड्डू केशरी, विशाल चौरसिया, संतोष केशरी, संतोष वर्मा, विजय सर्राफ, सुशील अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, गिरधर गोपाल केशरी, आसित सेठ, राधेश्याम धानुका, प्रदीप सिंह, सतुन सिंह, विजयशंकर चतुर्वेदी, आनन्द तिवारी, फुलचन्द राय, अमरनाथ तिवारी, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अभिनव सिंह, अविनाश सिंह सोनू नीरज कुमार मानू, बबलू जायसवाल, गिरधारी जायसवाल के अतिरिक्त लोग उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

4 hours ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

4 hours ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

5 hours ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

5 hours ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

6 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

6 hours ago