बुरहानपुर में बारिश से बिगड़े हालात

नेपानगर क्षेत्र में 150 से अधिक घरों में घुसा पानी

बुरहानपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले में बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में हालत बिगड़ने से लोगों को खासी परेशानी हो रही हैं। नेपानगर के अंबाड़ा गांव में खेतों का पानी गांव में घुस आया, इससे घरों के अंदर तक पानी घुस गया। वहीं, बस स्टेशन क्षेत्र में रहने वाले 150 से अधिक आदिवासी परिवारों के घर पानी में आधे डूब गए हैं।
जिले में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। पहली बार अंबाड़ा गांव में ऐसे हालात बने कि करीब 150 से अधिक घरों में पानी घुस गया। इससे गृहस्थी का सामान और अनाज भी बह
गया। वहीं, खेतों में लगी फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
ग्रामीणों के अनुसार, पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से खेतों से पानी बहता हुआ गांव के अंदर घुस आया। इससे कच्चे मकान आधे डूब गए।
दर्यापुर में ताप्ती नदी उफान पर, छोटा पुल डूबा
दर्यापुर में ताप्ती नदी उफान पर आ गई है। यहां छोटा पुल डूब गया है। काफी संख्या में लोग यह नजारा देखने पहुंचे तो वहीं कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नदी से लकड़ियां पकड़ने के काम में लगे रहे। इधर, बुरहानपुर शहर में भी जल भराव की स्थिति बनी हुई है।

दोपहर तक खतरे के निशान के करीब पहुंची ताप्ती नदी
ताप्ती नदी में धीरे-धीरे पानी बढ़ रहा है। दोपहर 3 बजे तक नदी का पानी काफी अधिक बढ़ गया। यह खतरे के निशान के करीब पहुंचने को है। ताप्ती नदी स्थित लाल देवल मंदिर डूबने की स्थिति में है। यह पूरी तरह डूबने पर बाढ़ का अलर्ट जारी होता है और ताप्ती नदी खतरे के निशान को पार कर जाती है। यहां पुलिस, होमगार्ड और एनडीआरएफ जवानों की ड्युटी लगाई गई है।

ग्राम जसौंदी में 12 से अधिक मकान बहे, युवक बहा
शाहपुर क्षेत्र के ग्राम जसौंदी में पहाड़ी पर भी हो रही बारिश से गांव की नदी में बाढ़ आ गई। इससे करीब 12 से अधिक कच्चे मकान बह गए हैं। साथ ही बकरियां और कुछ पशु भी बहे हैं। गांव के अजमल तड़वी ने बताया कि लासु नाम का युवक भी बह गया है, उसका अभी कोई पता नहीं चला है। साथ ही उसका कच्चा मकान और सामान, बकरियां भी बह गयी है। कईं लोगों के घरों का सामान और अनाज बह गया हैं। गांव वालों का कहना है कि उन्होंने 40 साल में पहली बार इतना पानी देखा।

बुधवारा में जर्जर मकान गिरा, जनहानि नहीं
तेज बारिश के कारण बुरहानपुर शहर के बुधवारा में एक जर्जर मकान गिर गया गनीमत रही कि इस मकान में रहने वाले लोगों ने पहले ही मकान को खाली कर दिया था, इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
मकान मालिक राजेंद्र शाह ने बताया कि मकान का अगला हिस्सा शनिवार सुबह 6 बजे अचानक भरभराकर गिर गया। हमने पहले ही मकान खाली कर दिया था। इधर, नेपानगर में भी सुबह 2 घंटे बारिश हुई। कुछ घरों में बारिश का पानी घुस गया।
बुरहानपुर से टूटा महाराष्ट्र का संपर्क- दोनों तरफ यातायात विभाग ने रोके वाहन
बुरहानपुर महाराष्ट्र से सटा जिला है। तेज बारिश के दौरान बहादरपुर रोड पर टेक्समो पाइप्स फैक्ट्री के पास स्थित रपटे से पानी बह निकला। इसके कारण बुरहानपुर से महाराष्ट्र का संपर्क टूट गया है। बहादरपुर लोनी गांव के बाद महाराष्ट्र की सीमा लग जाती है। दोनों ओर से आने वाले वाहनों को यातायात विभाग ने रोक दिया। यहां जवान भी तैनात कर दिए गए ताकि कोई पुलिया पार न करे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बहुत गर्म चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, बढ़ सकता है एसोफेगल कैंसर का खतरा; जानें बचाव के तरीके

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय…

6 seconds ago

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर: क्या रात में जागने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानिए रिसर्च क्या कहती है

लेखक: गोविन्द प्रताप मौर्य। राष्ट्र की परम्परा अक्टूबर का महीना दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता…

21 minutes ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल

18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…

31 minutes ago

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

8 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

10 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

12 hours ago