पर्यावरण की रक्षा, प्रदूषण की रोकथाम तथा जनपद को हरियालीयुक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें- प्रभारी मंत्री

जनपद में वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2023 के अन्तर्गत 2459375 पौधे रोपित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास राज्यमंत्री व जनपद की प्रभारी मंत्री (श्रीमती) विजयलक्ष्मी गौतम द्वारा वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2023 के अन्तर्गत शनिवार को एनएच-27 टेमा से केनौना हाईवे पर मौलश्री का वृक्ष लगा कर एवं विकास खण्ड मेंहदावल में बहोदरा बाबा ब्रम्ह्स्थान पर भी विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ वृक्षरोपित कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर विधायक सदर अंकुर राज तिवारी द्वारा हरिशंकरी वृक्ष, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा पाकड़ एवं विधायक धनघटा द्वारा बरगद का वृक्ष, जिलाधिकारी संदीप कुमार द्वारा पीपल, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा आम एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा हरिशंकरी का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को हरा भरा बनाने एवं मा. मुख्यमंत्री जी के एक दिन में 30 करोड़ पौधरोपण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उप्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे महत्वाकांक्षी वृहद पौध रोपण जन आन्दोलन कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के मार्ग दर्शन पर प्रदेश के समस्त जनपदों में शुभारम्भ किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य 22 जुलाई 2023 से 15 अगस्त 2023 तक पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधो को रोपित करने का लक्ष्य हासिल करना है। इसी क्रम में आज जनपद में वन विभाग सहित समस्त विभागों द्वारा वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2023 के अन्तर्गत आज 2459375 पौध रोपित किया गया।
उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे मनुष्यों के लिए प्रकृति का अनमोल उपहार हैं। वृक्षारोपण एक प्रकार से प्रकृति की वंदना है। ग्लोबल वार्मिंग सहित अन्य पर्यावरणीय चुनौती से बचना है तो जन-जन को पौधरोपण के लिए जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण जन आंदोलन-2023 कार्यक्रम जागरूकता लाने के लिए किया जा रहा है, जिससे समाज के लोग जागरूक हो और वह अपनी जिम्मेदारी समझे। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के अनुकूल वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है, हमारे लगाए गए वृक्षों का लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी उठाएगी। इसलिए समाज के प्रति हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं।
विधायक सदर अंकुर राज तिवारी जी ने कहा कि हम सब का परम सौभाग्य है कि हमारे देश की बागडोर यशस्वी मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश की बागडोर मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथ में है। पहले की सरकारों ने हमारे भविष्य के बारे में नहीं सोचा लेकिन मा. प्रधानमंत्री जी व मा.मुख्यमंत्री जी ने हमारे वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की भी चिंता की और उन्ही की सोच एवं मार्ग दर्शन से ही पूरे प्रदेश में इस तरह का वृहद वृक्षारोपण जनआन्दोलन चलाया जा रहा है।
विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी एवं विधायक धनघटा गणेश चौहान ने इस अवसर पर जनपद को हरा-भरा, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्षरोपण करने की अपील किया और कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ दूसरे लोगो को भी इसके प्रति जागरूक करे।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिरूद्ध कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी पीके पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, पीडी संजय कुमार नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, तहसीलदार डा. सुनील कुमार, खण्ड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेले से लौट रहे लोगों पर कहर बनकर टूटी स्कॉर्पियो! पटना में कई घायल, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

पटना में दुर्गा पूजा मेले से लौट रहे लोगों पर मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो! 200…

7 minutes ago

टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग! सीने पर बैंडेज वाली तस्वीर वायरल, दिशा पाटनी से मुलाकात की चर्चा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर सामने आई फायरिंग की…

37 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

49 minutes ago

बच्चों के फोन में छिपे ऐप्स का कैसे लगाएं पता? जानिए आसान ट्रिक्स

स्मार्टफोन में छिपे ऐप्स का ऐसे लगाएं पता! Android और iPhone यूजर्स अपनाएं ये आसान…

2 hours ago

रामलीला में हाथी बना आफत! चार बाइकें, टेंपो और बिजली पोल क्षतिग्रस्त, घंटों नहीं संभले हालात

प्रतीकात्मक AI निर्मित रामनगर की रामलीला में नहीं हुआ राम-रावण युद्ध वाराणसी/रामनगर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

नेपाल से बिहार जा रहा था 3 करोड़ का गांजा! ट्रक में बने थे दो गुप्त तहखाने, DRI की छापेमारी में 591 किलो खेप बरामद

AI निर्मित कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर DRI का बड़ा एक्शन, बोनट के ऊपर…

2 hours ago