रेल यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है रेलवे

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल के जरूरतमंद रेल यात्रियों को आवश्यकता अनुसार आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करा रहा है । इसी क्रम में बनारस-रामेश्वरम एक्सप्रेस गाड़ी स. 22536 में कोच स.-B1, बर्थ न.-37 पर हरीदास शर्मा, सीनियर एडोकेट द्वारा बनारस से इटारसी तक की यात्रा कर रहे थे, रास्ते में उक्त यात्री की तबियत ख़राब होने लगी । यात्री श्री हरिदास शर्मा को डायरिया, लूज मोशन, आदि होने के कारण अतिरिक्त लिनेन/ब्लैंकेट की आवश्यकता महसूस होने लगी ।
ज्ञातव्य हो की वाराणसी मंडल के यांत्रिक कंट्रोल ने ट्रेन से मिली सूचना के आधार पर यात्री की डिमांड को प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर मनोज कुमार अग्रवाल तक पहुँचाया गया । प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने पैसेंजर के उक्त डिमांड को तत्काल संज्ञान में लिया और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/कैरेज एण्ड वैगन अनुभव पाठक को, बीमार यात्री की मदद करने हेतु निर्देशित किया । अनुभव पाठक द्वारा लांड्री इंचार्ज के माध्यम से AC कोच अटेंडेंट के द्वारा बीमार यात्री को तत्काल अतिरिक्त लिनेन व कम्बल उपलब्ध कराया
गया ।
जिससे रामेश्वरम एक्सप्रेस से बनारस से इटारसी तक यात्रा कर रहे यात्री हरीदास शर्मा, सीनियर एडोकेट को बहुत राहत मिली और उन्होंने रेलवे प्रशासन की त्वरित कार्यवाही एवं दी गयी अतिरिक्त सुविधा के लिए धन्यवाद किया । वाराणसी मंडल के यांत्रिक विभाग मिले सहयोग के लिए सहयात्रियों एवं मरीज यात्री के परिजनों ने भी रेल प्रशासन की सराहना करते हुए, आभार व्यक्त
किया ।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

55 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

57 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

1 hour ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

1 hour ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

1 hour ago