वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 08 अक्टूबर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया सदर को गाड़ी संख्या-13005 में 23 वर्षीय एक बीमार यात्री को उतारा गया, जिसे प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय देवरिया में भर्ती कराया गया। उक्त यात्री के ठीक होने के उपरान्त उसे उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। 05 अक्टूबर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-11062 में 09 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को एशियाइ सहयोग संस्था इंडिया, बालगृह बावतपुर, वाराणसी को सुपुर्द किया गया।
जबकि 07 अक्टूबर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-12554 से यात्री का छूटा सामान बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर सामान को उसे सुपुर्द किया गया।
ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…
82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…
दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…
Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…