रेलवे सुरक्षा बल, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्त

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में 1 अप्रेल को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, कप्तानगंज द्वारा गाड़ी संख्या-14674 में चढ़ने के दौरान छूटे एक व्यक्ति को रेस्क्यू कर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में
रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, चौरी चौरा द्वारा 30 मार्च को गाड़ी संख्या-15003 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। और 1अप्रैल, को यात्री के उपस्थित होने पर उसको बैग सुपुर्द किया गया। वही
2 अप्रैल, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया एवं भटनी द्वारा गाड़ी संख्या-15708, 11055 से यात्री का छूटा एक मोबाइल एवं एक पर्स बरामद किया गया।उपस्थित होने पर दोनो का सामान सुपुर्द कर दिया गया।इसी दौरान
30 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा को गाड़ी संख्या-15160 में एक विक्षिप्त व्यक्ति मिला। उक्त व्यक्ति को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा
30 मार्च, 2023 को अपराध आसूचना शाखा, इज्जतनगर एवं रेलवे सुरक्षा बल, काठगोदाम द्वारा संयुक्त निगरानी के दौरान कालाडुंगी रोड हल्द्वानी स्थित दुकान से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में सलिप्त, एक दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 12 अदद ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस प्रकार से रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क दृष्टि रखे हुए हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

18 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

20 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

2 days ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago