आजमगढ़ राष्ट्र की परम्परा)l नव जागृति सेवा संस्थान द्वारा जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई थी कि डीआईओएस कार्यालय में वरिष्ठ लिपिकों व पटल सहायकों का अवैध कब्जा है।
इनके द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण बिना तथ्यों के आख्या लगाकर किया जा रहा है। इस मामले की, अपर आयुक्त प्रशासन हंसराज ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को जांच कर एक सप्ताह में अवगत कराने का निर्देश दिया है।
नव जागृति सेवा संस्थान के द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि, डीआईओएस कार्यालय में विगत कई वर्षों से वरिष्ठ लिपिकों व पटल सहायकों का कब्जा है जबकि इनका शासन स्तर से स्थानांतरण भी हुआ, उसके बाद भी अधिकांश लोग अपने रसूख और पैसे के बल पर कार्यालय से संबद्घ होकर धनउगाही का कार्य कर रहे हैं। एक पटल लिपिक का स्थानांतरण राजकीय इंटर कालेज लालगंज के लिए हुआ है, लेकिन वह कार्यालय से संबद्घ हैं। इसी तरह से कई लोग हैं जो स्थानांतरण होने के बाद भी कार्यालय से संबद्घ होकर अपनी जेबें भरने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं इनके द्वारा जन सुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण बिना तथ्यों की आख्या लगाकर किया जा रहा है। इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए अपर आयुक्त प्रशासन हंसराज ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को एक सप्ताह में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश दिया है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…