रेलवे सुरक्षा बल ने दो वांछितों को किया गिरफ्तार

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)l रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में दिनांक 22 अप्रैल 2023 को राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मऊ को सूचित किया गया कि राजकीय रेलवे थाना छपरा पर पंजीकृत मुअसं 35/23 के अन्तर्गत धारा 379 आईoपीoसी0 दिनांक 07 फरवरी 2023 से दो अपराधी का लोकेशन मऊ रेलवे स्टेशन पर मिला है ।
अपराधियों को पकड़ने तथा तफ्तीश में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मऊ से सहयोग हेतु प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल के व्हाट्सएप पर उक्त दोनों अपराधियों के फोटो तथा लोकेशन शेयर किया गया ।
उक्त फोटो और लोकेशन प्राप्त होने पर विशेष सूचना शाखा, मऊ के सहायक उप निरीक्षक विनोद उपाध्याय से समन्वय कर साथ उपनिरीक्षक मनोज शुक्ला, महिला हेड का. रेखा राय दोनो रेसुब पोस्ट मऊ द्वारा उन अपराधियों की ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू की गई। उप निरीक्षक मंजू देवी, राजकीय रेलवे पुलिस, छपरा साथ अधिकारी और स्टाफ लोकेशन के आधार पर मऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी ट्रेन संख्या 15050, पूर्वांचल एक्सप्रेस के कोच सं ए-1 के बर्थ न. 50 एवं 52 पर मऊ से बरौनी तक यात्रा कर रहे उक्त दोनो वांछित अपराधी गौतम कुमार पुत्र स्वर्गीय कृष्ण देव प्रसाद निवासी हाजीपुर मोहल्ला तथा थाना खगड़िया, जिला खगड़िया, बिहार उम्र 33 वर्ष तथा उसकी बहन सरिता कुमारी पुत्री स्वर्गीय कृष्ण देव प्रसाद उम्र 30 साल को रोककर पूछ-ताछ की गई। इसी दौरान उक्त ट्रेन के प्रस्थान कर जाने के कारण उन्हें इन्दारा स्टेशन पर दोनो अपराधियों को उतारकार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मऊ लाया गया तथा राजकीय रेलवे पुलिस थाना छपरा को सूचित किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर मऊ द्वारा उक्त दोनों अपराधियों को अग्रिम जांच कार्यवाही हेतु राजकीय रेलवे पुलिस छपरा को सुपुर्द कर दिया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

2 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

2 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

2 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

3 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

3 hours ago