देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रेलवे स्टेशन देवरिया पर अपराध की रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म-2/3 के फुट ओवर ब्रिज के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 35 सीसी बंटी बबली देशी शराब उसके कब्जे से बरामद कर लिया। अवैध शराब बरामद कर मु0अ0सं0 39/2023 धारा 60 एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए उपरोक्त अभियुक्त को जमानतीय अपराध होने के कारण जमानत मुचलका भरवाकर अभियुक्त को जमानतदारों सहित थाना हाजा से वापस भेज दिया गया।गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम विनय कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय रमानाथ सिंह निवासी ग्राम सिकंदरपुर कुंडल थाना ब्रह्मपुरा जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) उम्र लगभग 33 वर्ष। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
मुख्य आरक्षी सदरुद्दीन अहमद थाना जीआरपी देवरिया,मुख्य आरक्षी मायाशंकर चौबे थाना जीआरपी देवरिया रहे । इस व्यक्ति के अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समय तेज रफ्तार, कड़ी प्रतिस्पर्धा और भौतिक उपलब्धियों की…
वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…
संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…