आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे बोर्ड सदस्य का औचक निरीक्षण, दशकों पुराने दुकानदारों की समस्या बनी मुद्दा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आनंदनगर रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब रेलवे बोर्ड के सदस्य कृष्ण कुमार वर्मा ने स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन के पीछे पिछले करीब 70 वर्षों से दुकानें संचालित कर रहे पुराने दुकानदारों ने अपनी पीड़ा सामने रखते हुए रेलवे बोर्ड सदस्य को ज्ञापन सौंपा।
दुकानदारों ने बताया कि वे स्वतंत्रता के बाद से रेलवे विभाग द्वारा विधिवत एलॉटमेंट और लाइसेंस प्राप्त कर अपनी दुकानें चला रहे थे। इन्हीं दुकानों से उनके परिवारों की आजीविका, बच्चों की पढ़ाई, इलाज और दैनिक जरूरतें पूरी होती थीं। लेकिन हाल में प्रशासनिक निर्णय और कार्रवाई के चलते उनकी दुकानें बंद करा दी गईं, जिससे कई परिवार आर्थिक संकट में फंस गए हैं।
व्यापारियों का कहना है कि दुकानें बंद होने से उनके सामने रोजगार का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। अनेक परिवारों के पास आय का कोई वैकल्पिक साधन नहीं है, जिससे वे बेरोजगारी और भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं। वर्षों तक रेलवे परिसर में नियमों के तहत व्यापार करने वाले ये परिवार अब खुद को असुरक्षित और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से दुकानदारों ने मांग की कि उनके पुराने एलॉटमेंट और लाइसेंस की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा उन्हें पुनः दुकानें संचालित करने की अनुमति दी जाए, ताकि वे सम्मान जनक जीवन यापन कर सकें।
ज्ञापन सौंपने वालों में ध्रुव वर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव, मुरली मनोहर मिश्र, सोनू जायसवाल, शिवम जायसवाल और अमित अग्रहरी सहित अन्य दुकानदार शामिल रहे। रेलवे बोर्ड सदस्य ने दुकानदारों की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक संगठनों ने भी प्रशासन से दुकानदारों की रोजी-रोटी सुरक्षित करने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

3 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

5 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

5 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

5 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

7 hours ago