रेल आरक्षित टिकटो की अवैध बिक्री की रोकथाम व यात्री सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों की सुविधा हेतु रेल आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में 07 अगस्त को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट,छपरा द्वारा देवढी ब्रह्मस्थान/छपरा नामक दुकान के संचालक रवि रंजन कुमार पुत्र सुदामा सिंह, निवासी- वार्ड 05 देवढी ब्रह्मस्थान, थाना- तरैया, जिला- छपरा, उम्र- 28 वर्ष को कुल 27 अदद टिकट ₹ 54424.28/- कीमत
रेल ई टिकटों के अवैध कारोबार के जुर्म में गिरफ्तार किया गया । रेसुब पोस्ट छपरा उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, स.उ.नि. विजय रंजन मिश्रा, कान्स. विजय प्रताप सिंह, कान्स. विनोद कुमार, कान्स. रामजी यादव, कान्स. सत्यप्रकाश सिंह एवं सीआइबी/छपरा उप निरीक्षक संजय कुमार राय, हेड कान्स. रवि प्रकाश शुक्ल द्वारा मुख्यालय से प्राप्त डाटा के आधार पर साइबर सर्विस, रेल टिकट व हवाई टिकट,अपराध में प्रयुक्त उपकरण व बरामद कैश- 01 कम्प्यूटर सेट, 01लैपटॉप, 02 प्रिंटर, 02 मोबाईल, 01 रूटर, नगद 14800/- रुपया तथा प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर- पुष्पा जीएफ (झुकेगा नही ) के साथ बरामद किया । गिरफ्तर अभियुक्त कुल व्यक्तिगत ID – 11 से फर्जी ढंग से विभिन्न व्यग्तिगत IRCTC ID व उससे रेल ई टिकट बनाकर जरूरतमंद ग्राहकों को वास्तविक किराए से 400-500 रुपए प्रति व्यक्ति अतिरिक्त लेकर बेचते थे । अपराध का पंजीकरण- गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध रेसुब पोस्ट छपरा जंक्शन पर मु.अ.स. 810/23 U/S-143 RA दिनाँक- 07.08.23 S/V- रवि रंजन कुमार पंजीकृत किया गया। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक विजय रंजन मिश्रा/रेसुबल/छपरा द्वारा की जायेगी।
इसी क्रम में 06 अगस्त, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, थावे द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर मीरगंज बाजार,गोपालगंज में ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक दुकान संचालक को 74 अदद सामान्य एवं तत्काल ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया था ।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

3 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

4 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

4 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

5 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

5 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

10 hours ago