एसडीएम सगड़ी ने किया नगरपालिका बिलरियागंज का औचक निरीक्षण

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
मंगलवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी अनूप कुमार गुप्ता ने प्रातः काल 7:00 बजे नगरपालिका कार्यालय बिलरियागंज पहुंचकर औचक निरीक्षण किया,जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा वही अन्य कर्मचारी भी सकते में रहे ।उपजिलाधिकारी सगड़ी ने नगर पालिका कार्यालय में ई ओ प्रदीप कुमार और लिपिक मोहम्मद रफी उल्लाह तथा नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कोमल से मिलकर नगरपालिका के बारे में पूरी जानकारी ली तथा समस्याओं का निवारण कैसे होगा इस विषय पर भी चर्चा किया। इसके बाद उन्होंने बाहर निकल कर सड़कों पर साफ सफाई का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आप लोग प्लास्टिक या दोहरा पुकार खाकर सड़क पर थूकने वालों के ऊपर नजर रखें । आने वाले दिनों में एक मुनादी करवा दें कि लोग पान, गुटखा, पुकार खाकर सड़क न थूकें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
वही चेयरमैन प्रतिनिधि कोमल ने नगर की समस्या और समाधान का सुझाव दिया जिससे एसडीएम सगड़ी काफी प्रभावित हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

2 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

3 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

3 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

4 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

4 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

9 hours ago