महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)।
विकास खण्ड घुघली अंतर्गत ग्राम सभा गंगराई में रिक्त चल रहे कोटे की दुकान को ग्राम सभा के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चलायेगी। मंगलवार को ग्राम सभा की खुली बैठक में ग्राम विकास अधिकारी तेजेंद्र कुमार सिंह और ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में कोटे की दुकान का चयन प्रक्रिया पूर्ण हुआ जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर फैल गई। सदर तहसील क्षेत्र के गांव गंगराईं मे विगत 6 फरवरी को राशन की दुकान दुकान को निरस्त कर दिया गया था जिसके कारण इसके पड़ोस के गांव लक्ष्मीपुर खास में क अटैच कर दिया गया। अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को ग्राम विकास अधिकारी तेजेंद्र कुमार सिंह और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में खुली बैठक का आयोजन कर चयन प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया । इसमें विकास महिला समूह ममता पत्नी विंद्रेश को सर्वाधिक मत प्राप्त हुआ जिनको सर्वसम्मति से कोटे
संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई जिसपर ग्रामीणों ने अपनी सहमति जताई। बैठक में ग्राम रोजगार सेवक राजेश प्रजापति, भरथरी ,जितेंद्र, सत्येंद्र,प्रेमनाथ ,सूरज सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…