किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने के दृष्टिगत डीएम द्वारा गठित टीम का छापा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया है कि किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज निर्धारित मूल्य पर सुगमता से उपलब्ध कराने के दृष्टिगत शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा गठित संयुक्त टीम के द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापा की कार्रवाई करते हुए बीज की 17 दुकानें चेक करते हुए 13 नमूना गृहित किए गए चार बिक्री केंद्रों को नोटिस जारी की गई ।
मेहदावल क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी मेहदावल की टीम के द्वारा 9 दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें से चार विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। किसान बीज भंडार एंड किसान पेस्टिसाइड मेहदावल , मौर्य बीज भंडार , राय बीज भंडार के द्वारा बीज रेट एवम स्टॉक बोर्ड नहीं भरे जाने, किसानों को रसीद नहीं दिए जाने के कारण नोटिस निर्गत करके स्पष्टीकरण मांगा गया है । स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की दशा में संबंधित के विरुद्ध बीज नियंत्रण आदेश 1983 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी ।
इसी प्रकार तहसील खलीलाबाद में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी की टीम ने 8 बिक्री केंद्रों का निरीक्षण करते हुए 4 बीज नमूने ग्रहण किए गए । जिलाधिकारी ने सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया कि भविष्य में भी छापे की कार्रवाई जारी रहेगी, किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध कराना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है, जिस बीज विक्रेता के द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया जाएगा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

2 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago

सुबह-सुबह सख्त हुई देवरिया पुलिस, 3 घंटे में 18 स्थानों पर सघन जांच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों…

2 hours ago

बिहार भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के…

3 hours ago

यूपी की 6 जल विद्युत परियोजनाएं 42 साल के लिए लीज पर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…

4 hours ago