हाउसिंग फॉर ऑल कार्यक्रम के तहत लाभान्वितों में चाबी वितरित

सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है।

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा ) प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत हाउसिंग फॉर ऑल कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना से निर्मित मकानों के लाभार्थियों को चाभी वितरण में महालक्ष्मी लान में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया द्वारा सदर विधान सभा में 1000 सहित जनपद के अन्य ब्लाको में कुल 9915 लाभार्थियों को चाभी सौंपी। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जनपद में प्रधानमंत्री आवास 56173 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 34122 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ना है। पक्का आवास इसकी एक कड़ी है।विधायक ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के हित के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। गरीबों को छत देने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है जल्द ही गांव और शहर के गरीब लोगों के पास अपना पक्का मकान होगा। उन्होंने ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि देश आगे तभी जाएगा जब गांव के गरीबों का विकास होगा। वर्ष 2014 के पूर्व की सरकारों के एजेंडे में गरीब नहीं होता था। देश में भाजपा की सरकार आने के बाद गरीब, गांव, किसान, महिलाओं और नौजवानों को बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। जो पहले जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद खा जाता था, आज वह विकास हर गरीब को मिल रहा है। यह बहुत ही खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की 70 फीसद लाभार्थी महिलाएं हैं।उन्होंने कहा कि पहले गरीब आदमी का पूरा जीवन फूस के घर में बीत जाता था लेकिन मकान बनाने का सपना पूरा नहीं होता था। प्रधानमंत्री ने गरीबों का सपना पूरा किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि आवास हर व्यक्ति के लिए मूलभूत आवश्यकता है। हर गरीब परिवार के ब्यक्ति को पक्का मकान शासन की मंशा है।इस योजना को आप तक पहुंचाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर एस डी एम महेन्द्र प्रताप सिंह,जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय, पी डी रामदरश चौधरी, दिव्यांग कल्याण अधिकारी,वाल विकास परियोजना अधिकारी,बी डी ओ सहित तमाम लाभार्थी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

16 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

16 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

16 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

16 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

16 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

17 hours ago