जिला खाद्य विपणन अधिकारी के नेतृत्व में शिवम ट्रेडर्स भैंसी में हुई छापेमारी

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रयोग में होने वाली चावल की 2977 बोरियां बरामद

शिवेंद्र वर्मा व शिव प्रसन्न वर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। खाद्यान्न के अवैध भंडारण के विरुद्ध जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य एवं रसद विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकास खण्ड घुघुली स्थित राईस मिल मे० शिवम ट्रेडर्स, भैंसी, महराजगंज के मिल परिसर में छापेमारी की गयी।
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को तत्काल मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया। छापेमारी के दौरान मिल परिसर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रयोग होने वाली चावल की 2977 बोरियां बरामद की गईं। साथ ही 1090 बोरी सरकारी क्रय में प्रयुक्त होने वाली प्लास्टिक की बोरियां भी मौके से प्राप्त हुईं।
टीम द्वारा पूछ-ताछ के दौरान मौके पर उपस्थित मिल के प्रतिनिधि उपरोक्त संग्रहण के सम्बन्ध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये। उपरोक्त चावल के विश्लेषण के उपरांत पाया गया कि चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रयोगार्थ है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त कृत्य के लिये मे० शिवम ट्रेडर्स, भैंसी के भागीदार शिवेन्द्र वर्मा एवं शिव प्रसन्न वर्मा के विरूद्ध ई०सी० एक्ट-3/7 (आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7) में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

24 minutes ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

29 minutes ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

1 hour ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

2 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

2 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

3 hours ago