अहमदाबाद एजेंसी।गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार के वास्ते सोमवार को राज्य में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गांधी का पिछले ढाई महीने में गुजरात का यह दूसरा दौरा होगा। हालांकि चुनाव प्रचार के लिए वह पहली बार यहां आएंगे। पार्टी की ओर से साझा किए कार्यक्रम के अनुसार, वह सूरत जिले के महुवा और राजकोट शहर में रैलियों को संबोधित करेंगे।
गांधी इन दिनों कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं, जो कांग्रेस की एक जनसंपर्क पहल है। यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को की गई थी। वह पिछली बार पांच सितंबर को गुजरात आए थे, जब उन्होंने अहमदाबाद में बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित किया था। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…