15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, जर्मन मंत्रियों और भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जर्मनी सरकार के मंत्रियों, सांसदों और यूरोप में बसे भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) ने दी है।

भारतीय समुदाय और जर्मन नेताओं से गहन चर्चा का कार्यक्रम

IOC यूके के महासचिव विक्रम दुहान ने बताया कि राहुल गांधी का यह दौरा भारत की वैश्विक भूमिका, लोकतंत्र, विदेश नीति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवाद के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। राहुल गांधी जर्मन सांसदों और भारतीय मूल के समुदाय नेताओं के साथ भी बैठकें करेंगे।

सैम पित्रौदा भी होंगे साथ

IOC जर्मनी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरपर्सन सैम पित्रौदा भी दौरे में मौजूद रहेंगे। वह कई महत्वपूर्ण सत्रों और बैठकों में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें – दिल्ली की सुरक्षा और मजबूत: स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती जल्द, पाकिस्तान की हरकत के बाद बड़ा कदम

17 दिसंबर को बर्लिन में भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

IOC ऑस्ट्रिया के अध्यक्ष औसाफ खान के अनुसार, 17 दिसंबर को बर्लिन में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां राहुल गांधी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। पूरे यूरोप से भारतीय प्रवासी कांग्रेस के अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

औसाफ खान ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत करना, प्रवासी भारतीयों के मुद्दों पर चर्चा करना और पार्टी की विचारधारा को समुदाय तक पहुंचाना है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस दौरान समुदाय से सुझाव और मार्गदर्शन भी प्राप्त करेंगे।

ये भी पढ़ें – यूनेस्को आज कर सकता है एलान: अमूर्त विश्व धरोहर बनेगी दीपावली, देशभर की ऐतिहासिक इमारतें जगमगाएंगी

Karan Pandey

Recent Posts

क्रिकेट की ‘क्वीन’ स्मृति मंधाना को मिली नई जिम्मेदारी, अब बेटियों के भविष्य के लिए उठाएंगी आवाज!

स्मृति मंधाना को मिली दोहरी जिम्मेदारी! टीम इंडिया की कप्तानी के साथ अब यूनिसेफ का…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

9 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

10 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

11 hours ago