पीपा पुल देवरिया न लगने से ग्रामीणों में रोष, 15 दिन में समाधान नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सरयू नदी पर पीपा पुल देवरिया न लगाए जाने से नाराज दियरावासी ग्रामीणों ने प्रशासन को खुली चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर पुल नहीं लगाया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लंबे समय से पीपा पुल समय पर न लगने से ग्रामीणों को आवागमन, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, हर वर्ष 15 नवंबर तक पीपा पुल देवरिया लग जाता था, जिससे हजारों लोगों की दैनिक आवाजाही सुगमता से होती थी। लेकिन इस बार लोक निर्माण विभाग की “निष्क्रियता” के कारण न तो पुल लगाया गया और न ही वैकल्पिक व्यवस्था सुदृढ़ की गई।

विशुनपुर देवार ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव ने बताया कि पुल न लगने से दूध व्यवसायियों को प्रतिदिन भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मरीजों को देर रात आपात स्थिति में अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि दियरावासी सिर्फ समय पर मिलने वाली मूलभूत सुविधा की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीण छोटेलाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से दो नावें चलाई जाती हैं, लेकिन सूर्यास्त होते ही नाव सेवा बंद कर दी जाती है, जिससे रात्रि के समय ग्रामीण तट पर फंसे रह जाते हैं और कड़ाके की ठंड में आग या आस-पास की झोपड़ियों का सहारा लेना पड़ता है।

दूध व्यवसायी रमाशंकर यादव ने बताया कि “हम प्रतिदिन दूध लेकर बाजार जाते हैं। यही हमारी आय का साधन है। रात में मरीज पड़ जाने पर सुबह तक इंतजार करना पड़ता है। यदि पीपा पुल देवरिया समय से लग जाए तो यह संकट खत्म हो जाएगा।”

ग्रामीण नंदलाल ने कहा कि बरसात के दिनों में नाव और भी जोखिमभरी हो जाती है। इसलिए पुल का समय पर लगना अत्यंत जरूरी है। सभी ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों में पीपा पुल नहीं लगाया गया तो वे शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

क्रिकेट की ‘क्वीन’ स्मृति मंधाना को मिली नई जिम्मेदारी, अब बेटियों के भविष्य के लिए उठाएंगी आवाज!

स्मृति मंधाना को मिली दोहरी जिम्मेदारी! टीम इंडिया की कप्तानी के साथ अब यूनिसेफ का…

17 minutes ago

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, कहां मिलेगा धन लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कुछ राशियों के लिए आर्थिक…

26 minutes ago

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

8 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

9 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

10 hours ago