नयी दिल्ली एजेंसी।कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने कहाँ है कि वह सद्दाम हुसैन जैसा भेष बनाकर देशभर में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कैसे नेता हैं जो चुनाव हो रहे हैं गुजरात में और घूम रहे हैं महाराष्ट्र में। इसके अलावा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि वीर सावरकर का अपमान करके राहुल गांधी पाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सावरकर ने जेल में कई साल गुजारे। जो लोग उन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, उन्होंने देश के लिए किया ही क्या है।
सरमा ने यह भी कहा कि इतिहास को फिर से लिखने की जरूरत है क्योंकि वामपंथी इतिहासकारों ने इसे विकृत किया और ऐसा दर्शाया है कि मुगल सम्राटों ने पूरे भारत पर विजय प्राप्त कर ली थी। सरमा ने कहा कि मुगल पूर्वोत्तर भारत तथा दक्षिण भारत को कभी नहीं जीत पाये। उन्होंने कहा कि यह वामपंथी साजिश थी जिसके तहत यह दर्शाया गया कि पूरे भारत को मुगलों ने हरा दिया।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…
शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…