तांत्रिक द्वारा रची गयी हत्या की साजिश, पहले आंखों के सामने शारीरिक संबंध बनाने को कहा, फिर कपल पर फेवीक्विक डाल कर रेत दिया गला

उदयपुर एजेंसी। अंधविश्वास में गवानी पड़ी जान 55 वर्षीय तांत्रिक को एक पुरुष और एक महिला की हत्या करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार। तांत्रिक की गिरफ्तारी  तब हुई जब पुलिस को दम्पति की शव उनकी हत्या के तीन दिन बाद 18 नवंबर को राजस्थान के उदयपुर में केलाबावाड़ी के वन क्षेत्र में नग्न शव मिले थे। पीड़ितों के जातिगत अंतर और दोनों की हत्या के तरीके को देखते हुए पुलिस को जांच की शुरुआत में ऑनर किलिंग का मामला होने का संदेह था। हालाँकि, पुलिस द्वारा तांत्रिक को गिरफ्तार करने के बाद मामले का खुलासा होने लगा जो तथ्य सामने आये उससे सच आना शुरू हो गया और 55 बर्षीय तांत्रिक ने दंपति की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

नग्न अवस्था मे मिले मृतकों की पहचान 30 वर्षीय शिक्षक राहुल मीणा और 28 वर्षीय सोनू कुंवर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक राहुल और सोनू दोनों की शादी अलग-अलग लोगों से हो चुकी थी। यानी दोनों पहले से ही शादीशुदा थे। दोनों की मुलाकात तांत्रिक के ही मंदिर में हुई थी। दोनों के परिवार के लोग अकसर इस तांत्रिक के पास अपनी पीड़ा लेकर आया करते थे। परिवार भादवी गुदाह में इच्छापूर्ण शेषनाग भावजी मंदिर में तांत्रिक के पास जाते थे और यहीं दोनों की मुलाकात हुई थी।  जल्द ही दोनों के बीच संबंध बन गए, जिसकी वजह से राहुल व उसकी अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होने लगा। इसके बाद उसकी पत्नी ने गिरफ्तार तांत्रिक भालेश कुमार से मदद मांगी।

शारिरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान तांत्रिक ने पति पत्नी की कर दी हत्या

राजस्थान पुलिस के मुताबिक जब दोनों शारिरीक सम्बन्ध में मशगूल थे तो तांत्रिक ने उनके ऊपर फेवीक्विक की बोतल उड़ेल दी। पुलिस ने कहा कि तांत्रिक का मकसद दोनों को तब मारना था जब वे कृत्य कर रहे थे ताकि जब लोगों को उनके शव मिले तो वे आपत्तिजनक स्थिति में हों और वह आसानी से भाग निकले। पुलिस को तांत्रिक ने बताया की उन पर फेवीक्विक डालने के बाद राहुल और सोनू काफी देर तक एक-दूसरे से चिपके रहे। डाली गई फेविकुक के वजह से एक-दूसरे से अलग होने की कोशिश में उनकी चमड़ी उखड़ने लगी। राहुल का प्राइवेट पार्ट उसके शरीर से अलग कर दिया गया और सोनू के प्राइवेट ऑर्गन में भी चोटें आईं।उक्त बातें पुलिस ने प्रेस कर्मियों को बताई।

आगे राजस्थान पुलिस ने बताया कि इसी दौरान तांत्रिक ने राहुल और सोनू दोनों पर हमला कर दिया। उसने राहुल का गला रेत दिया और चाकू से गोदकर सोनू की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने कहा कि पुलिस को शव मिलने के बाद, उन्होंने इलाके के आसपास लगे 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को स्कैन किया और पूछताछ के लिए लगभग 200 लोगों को हिरासत में लिया।तब जाकर घटना का अनावरण हो सका।

मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने जाँच को आगे बढ़ाया तो भालेश कुमार पर दंपति की मौत में भूमिका होने का संदेह था। उसे हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को भालेश कुमार के फोन पर महिला से बात करने के सबूत मिले हैं और इस संबंध में उससे और पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले में प्रेम त्रिकोण के एंगल से भी जांच करेगी। पुलिस का कहना है जांच को साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

जंगल नाहरछपरा में विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों और महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…

9 hours ago

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत चला स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान, तीन का चालान, पंजीयन समाप्त वाहन बंद

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…

10 hours ago

आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई के दौरान नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…

10 hours ago

जीआरपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…

10 hours ago

सब्जी की फसल बर्बाद सरयू के बढ़ते जल से छोटे किसान परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…

11 hours ago

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…

11 hours ago