संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि अधिकारीगण बिना अनुमति प्राप्त किये हुए मुख्यालय से बाहर चले जाते हैंl जिससे शासकीय कार्य प्रभावित होता है। उन्होंने शासकीय हित में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी अधिकारी बिना अवकाश स्वीकृत कराये मुख्यालय से बाहर नहीं जायेंगे। यदि किसी अधिकारी को शासकीय कार्य हेतु मुख्यालय से बाहर जाना है तो उनके द्वारा भी मुख्यालय छोड़ने की अनुमति लेना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अनुसार शनिवार को तहसील समाधान दिवस अथवा थाना समाधान दिवस आयोजित होता है, जिसमें जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, इसलिए यह भी निर्देशित किया है कि शनिवार को अवकाश पर जाने की स्थिति में अवकाश स्वीकृति/मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमति लेने के साथ ही साथ इस बात का भी ध्यान रखा जाय कि शनिवार को तहसील समाधान दिवस अथवा थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याओं के निस्तारण का कार्य प्रभावित न होने पाये। अधिकारीगण द्वारा अपने अवकाश प्रार्थना पत्र में शासकीय कार्य, आकस्मिक अवकाश अर्जित अवकाश, मुख्यालय छोड़ने की तिथि वापस लौटने की तिथि, अवकाश स्वीकृत के बाद कितना अवकाश शेष बचेगा, अवकाश अवधि में किसके पास प्रभार रहेगा, लिंक/प्रभारी अधिकारी का नाम/पदनाम एवं मोबाइल नम्बर भी अंकित किया जायेगा। बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर जाने पर अनुपस्थित मानते हुए उत्तरदायित्व निर्धारित करके कार्यवाही प्रचलित की जायेगी।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…