सड़क की गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल, ठेकेदार की खुली पोल, पुनर्निमाण शुरू

विभागीय जांच में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को लगाया गया था फटकार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। गुरु गोरखनाथ की पावन धरती व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की छावनी कहे जाने वाली चौक बाजार से बागापार जाने वाली सड़क पर लाखो रुपए से हो रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह के चर्चे चल रहे थे। चर्चाओं में सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। जिसको संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच कर संबंधित ठेकेदार को सड़क में कमियां पाए जाने पर कमी की पूर्ति करने के लिए पुन : निर्माण करने का आदेश दिया। सड़क निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ हो चुका है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बागापार चौक मार्ग निर्माण कार्य हेतु जिला प्रशासन ने लाखों रुपए से सड़क का कायाकल्प करने का कार्य के लिए निविदा खोला था जो संबंधित ठेकेदार द्वारा विगत कुछ महीने पहले कराया गया था लेकिन सड़क में गुणवत्ता न होने से क्षेत्र और आस-पास में चर्चा का विषय बना हुआ था। सम्बंधित अधिकारियों की जांच में सही नहीं पाया गया जिस पर कार्यदायी संस्था व ठेकेदार को फटकार लगाते हुए पुनः सड़क निर्माण करने का आदेश दिया गया। निर्मित सड़क पर पुनः निर्माण कार्य चालू करते दिखाई दिया जिससे जनता में खुशी की लहर है।
ऐसे में बागापार के समाजसेवी उमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि लोगों की जागरूकता का परिणाम है कि जिला प्रशासन ने इस पर ध्यान देते हुए पुनः निर्माण कार्य करने का कार्य किया है। बरवां राजा के निवासी केश्वर चौधरी ने कहा कि हम लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था लेकिन सड़क निर्माण से पहले की अपेक्षा अब राहत मिली है।
बागापार सड़कहिया
निवासी सन्तोष तिवारी ने कहा कि सड़क निर्माण में हो रही गुणवत्ता वाले सवाल से सबको दुःखी कर दिया था लेकिन जिला प्रशासन की जागरूकता से आज समाज को जागरूक करने कार्य किया है। हर कार्य पर लोगों को निगरानी करने की जरूरत है।
बागापार के व्यापारी राजकुमार मोदनवाल ने कहा कि अगर इसी तरह हर व्यक्ति जागरूक हो जाए तो भ्रष्टाचार जड़ से खत्म हो जाएगा। इस सम्बन्ध में सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी कुनाल सिंह को फोन किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं किये।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

4 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

4 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

4 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

4 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

5 hours ago