जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण

दिव्यांग बंदियों को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश
विचाराधीन बंदियों के 16 मामलों की सुनवाई ।

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा) जिला जज जय प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया और विचाराधीन बंदियों के मामलों की सुनवाई की।
निरीक्षण के दौरान जिला जज ने पुरुष बैरक, महिला बैरक, अल्पवयस्क बंदी बैरक, चिकित्सा वार्ड और रसोई आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। तीनो अधिकारियों ने जेल व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने बंदियों से भी जेल प्रशासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों ने जेल व्यवस्था और मिलने वाली सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। जिला जज ने बंदियों की समस्याओं को भी सुना। अधिकांश बंदियों ने जेल में होने के कारण पैदा होने वाली घरेलू समस्याओं के बारे में बताया उन्होंनेउक्त मामलों में जेल अधीक्षक को उक्त मामलों में परिवार से संपर्क करने और संबंधित विभाग को मामले से अवगत कराने का निर्देश दिया तथा जिन मामलों में गवाही में हो रहा है, उनकी सूची न्यायालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि गवाही की प्रक्रिया को तेज करने के संदर्भ में उचित कार्यवाही की जा सके। इसके अलावा उन्होंने उन बंदियों की सूची भी उपलब्ध कराने के लिए कहा जिनके पास वकील या जमानतदार नही हैं। उन्होंने बंदियों को उक्त मामलों जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जेल प्रशासन के माध्यम से वकील एवं आवश्यक सहायता देने का आश्वासन दिया।
चिकित्सा वार्ड में बंदियों से मुलाकात के दौरान जिला जज ने उनकी समस्याओं को जाना और भर्ती बंदियों के नियमित चिकित्सीय परीक्षण का निर्देशदिया तथा कहा कि जेल प्रशासन सुनिश्चित करे कि कोई बंदी अनावश्यक रूप से चिकित्सा वार्ड में न रहे। साथ ही चिकित्सा वार्ड में सुरक्षा के पर्याप्त इंतेजाम रहे।
मा. उच्चतम न्यायालय व मा. उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के प्रावधानों के अनुसार उन्होंने जेल प्रशासन को बंदियों को आवश्यक राहत भी देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने वार्डों व बंदियों की नियमित जाँच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा जेल प्रशासन जेल मैन्युअल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराये। उन्होंने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से सम्पर्क कर दिव्यांग बंदियों हेतु ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान महिला बंदियों व बच्चों में जिला न्यायालय व प्रशासन की ओर से खाद्य सामग्रियों व उपहारों का वितरण भी किया गया।
निरीक्षण के उपरांत जिला जज की अध्यक्षता में विचाराधीन बंदियों के 16 मामलों की सुनवाई की गयी और केस की धाराओं व गुणवत्ता के आधार पर विचाराधीन मामलों में आवश्यक राहत देने के संदर्भ में जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एडीजे कमलेश्वर पांडेय, सीजेएम सौरभ श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर आदित्य सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 minutes ago

कृषि निर्यात को पंख देने की तैयारी, जिले के 100 किसानों को मिला वैश्विक बाजार का मंत्र

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कृषि और उद्यानिकी उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने…

5 minutes ago

12 गांवों को मिलेगा हर घर नल से जल, 21.43 करोड़ के डीपीआर को मिली मंजूरी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बघौली के पहले से छूटे…

11 minutes ago

लोक अदालत न्याय का उत्सव, सुलह से खत्म करें वर्षों पुराने विवाद : जिला जज रणधीर सिंह

लोक अदालत गरीब और असहाय लोगों के लिए न्याय का मजबूत माध्यम संतकबीरनगर (राष्ट्र की…

12 minutes ago

दर्द से राहत के लिए दवा ही नहीं, सही व्यायाम और फिजियोथेरेपी भी जरूरी

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञों ने मरीजों को दिए परामर्श महराजगंज (राष्ट्र…

23 minutes ago

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago