अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए करते सामूहिक योगाभ्यास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय खरजरवाॅ स्थित कलिंद इंटरमीडिएट कॉलेज पर चल रहा योगाभ्यास बाबा रामदेव के शिष्य उग्रसेन शुक्ल ने आये हुए योगार्थियों को विभिन्न तरह के व्यायाम एवं प्रणायाम सिखाया। जिसमें मुख्य रूप से वाटर फ्लाई कपालभाति, ताड़ासन ,वृक्षासन, सूर्य-नमस्कार ,अनुलोम विलोम ,भ्रामरी जैसे व्यायाम पर विशेष जोर दिया। उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य वकील सिंह ने व्यायाम पर बोलते हुए कहा कि यदि हमें स्वस्थ रहना है तो नियमित व्यायाम करना जरूरी है।व्यायाम से हम बीमारियों से दूर रह सकते हैं स्वस्थ शरीर रखने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है ।आजकल दिन का तापमान बहुत ज्यादे होने के कारण व्यायाम करते समय विशेष सावधानी बरतनी है। व्यायाम खुले आसमान के नीचे न करें। पेड़ की छांव या बरामदे में करें। व्यायाम करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। उक्त अवसर पर विद्यालय के अध्यापक राम सुमेर पांडे, श्रीनिवास सिंह, लाल बाबू यादव, कमलेश सिंह, अभिषेक प्रजापति, हिमांशु पांडे आदर्श सिंह, आदि विशेष रूप मौजूद थे। योगाभ्यास समाप्त होने के बाद प्रधानाचार्य परिषद की एक बैठक विश्व योग दिवस की सफलता के लिए परिचर्चा करने हेतु किया गया।उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह, मंडलीय मंत्री वकील सिंह,जिला उपाध्यक्ष कैप्टन हरिकेश सिंह एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थे ।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया की सड़कों पर सफर या सजा? जाम, गड्ढों और भारी वाहनों ने बढ़ाई जनता की मुसीबत

देवरिया में जाम और जर्जर सड़कों का डबल अटैक! मरीजों की सांसें अटक रहीं, छात्रों…

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से यमुना प्रदूषण तक: जवाबदेही के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती

सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर बड़ा प्रहार! हर पैकेट पर अलग लाल हेक्सागन चेतावनी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

23 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

23 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

23 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

23 hours ago