कोहरे की चादर में लिपटा रहा पूर्वांचल, भगवान भास्कर की लुकाछिपी शुरू

सड़क पर लाइट जलाकर रेंगती रही गाड़िया

नये साल में बारिश का अनुमान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार की सुबह से मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया था। जिसका असर देखने को मिल रहा है। जनपद सहित पूर्वांचल के सभी जनपदों में सुबह कोहरे में लिपटी हुई। जगह-जगह लोग अलावा का सहारा लिए दिखाई दे रहे थे। सड़कों पर गाड़ियां पार्किंग लाइट-इंडिकेटर जलाकर रेंग रहीं थी। दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही।
वहीं आईएमडी ने अगले कुछ घंटों में मौसम में खराब होने का पूर्वानुमान जताया है। जनवरी में बारिश का भी संभावित फोरकास्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में ठंड का कहर अभी और बढ़ेगा।

कोहरे से लुढ़का पारा
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। कोहरा इतना घना है कि गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलने पर भी साफ नही दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य क्षोभ मंडलीय पछुआ हवाओं में पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। अब लगभग 67° पूर्व देशांतर के साथ 34° उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है। इससे मौसम में परिवर्तन आया है और मौसम खराब हुआ है। पारा गिरने से दृश्यता कम होने से आवागमन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
आईएमडी के अनुसार 30 दिसंबर को एक ताजा और एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। यह पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम बदल देगा। जनवरी के पहले सप्ताह में 1 से लेकर 5 तारीख के बीच में आईएमडी ने बारिश का फोरकास्ट जारी किया है। गुरुवार को न्यूनतम 11 और अधिकतम 24 डिग्री तापमान रहने का फोरकास्ट रहा। यहां दिन भर कोहरे की चादर रहने का भी पूर्वानुमान जारी किया था।

rkpnews@desk

Recent Posts

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

33 minutes ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

36 minutes ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

2 hours ago

आमने-सामने की टक्कर में हेड कांस्टेबल की मौत, दो युवक घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राम जानकी मार्ग पर स्थित टांडा गांव…

2 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: कार-बुलेट की भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर

टक्कर के बाद कार नहर में गिरी, जेसीबी से निकाली गई तथा घायलों को गोरखपुर…

2 hours ago

अजित पवार विमान हादसा: सीआईडी ने तेज की जांच, वीएसआर वेंचर्स के अधिकारियों से पूछताछ

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)| महाराष्ट्र अपराध शाखा (सीआईडी) ने गुरुवार को वीएसआर वेंचर्स के वरिष्ठ…

2 hours ago