Categories: Uncategorized

मानव जीवन का उद्देश्य

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

कभी अपने विचार किया है कि आपको मानव जीवन क्यों मिला है जीवन इहलोक और परलोक की कड़ी है आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 84 लाख योनियों के बाद आपको मानव जीवन मिला है संसार के सभी प्राणियों में मनुष्य ही श्रेष्ठ है। ऋग्वेद में कहा गया है कि जीवन पवित्र और श्रेष्ठ है मनुष्य कर्मयोगी है वह सांसारिक सुखों में लिप्त रहकर ही अपना सौभाग्य समझते हैं परंतु यह नहीं समझते कि मानव जीवन बड़े सौभाग्य से मिला है इसलिए परमेश्वर की भक्ति करना ही मनुष्य का सबसे बड़ा उद्देश्य है विषय विकारों को छोड़कर प्रभु में ध्यान लगाने से व्यक्ति अपना जीवन सार्थक कर लेता है मनुष्य जीवन की बहुमूल्य संपदा उसका कर्म है भगवत गीता के अनुसार जीवन का लक्ष्य मोक्ष (मुक्ति )प्राप्त करना है मोक्ष का मतलब जीवन मृत्यु के चक्र से मुक्त होना मानव जीवन का उद्देश्य उसे परम सत्य को जान पाना जो हमारे भीतर छिपा है मनुष्य जीवन का उद्देश्य आत्मज्ञान यानी अपनी असलियत का ज्ञान हम कौन है यह जानने के लिए ही वास्तव में मानव जीवन मिला है मानव जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के साथ सांसारिक कर्मों के साथ भगवद भक्ति करना आवश्यक है भाव, विचार, वाणी, और क्रिया के साथ एक रूप होकर जीवन जीना है जो लोग अपने कर्म के अलावा मन में कोई अन्य विचार लाते हैं वह आसानी से अपने मार्ग से भटक जाते हैं पूरे विश्वास के साथ किए गए कर्म पर ही सफलता मिलती है काम करते वक्त मन को हमेशा शांत और स्थिर रखना चाहिए आत्मा नश्वर शरीर में निवास करती है जीवन संघर्ष एवं पीड़ाओं का अनुभव करने को विवश हो जाता है जीवन को प्रकृति काल कर्म की सीमा में बांध देते हैं काल, कर्म, और प्रकृति के प्रभाव में संपूर्ण चराचर जगत उसे एक सत्ता के नियंत्रण में कार्य करता है।हिंदू धर्म एवं सनातन धर्म के जितने भी ग्रंथ हैं सबमें देवी देवताओं से जुड़े रहस्य के बारे में बताया गया है श्रीमद् भागवत गीता के अनुसार किसी भी व्यक्ति के जीवन में समस्याओं के पैदा होने का मुख्य कारण गलत सोच है। इससे समझ में आता है कि मनुष्य को हमेशा अपने मन पर विश्वास नहीं करना चाहिए क्योंकि यह बार-बार व्यक्ति को धोखा देता है अतः व्यक्ति को मन से ज्यादा कर्म पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए अंत में हमें पता चलता है कि मानव जीवन का प्रमुख उद्देश्य ज्ञान प्राप्त करना है सद्गुरु की शरण में जाकर मनुष्य के भीतर जाति-पांति ईर्ष्या -द्वेष आदि भाव नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति ज्ञान रूपी प्रकाश से भर जाता है। सीमा त्रिपाठी शिक्षिका

rkpnews@somnath

Recent Posts

वन स्टॉप सेंटर से किशोरी फरार: पुलिस चौकी के बावजूद 20 घंटे तक नहीं मिला सुराग, जिम्मेदारों पर सवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देवरिया वन स्टॉप सेंटर से किशोरी फरार होने की घटना…

26 seconds ago

महराजगंज: पुरैना से घुघली तक पुलिस का फ्लैग मार्च, होली से पहले सुरक्षा का कड़ा संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने…

35 minutes ago

महराजगंज: होली से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, फरेन्दा में 12.5 कुंतल लहन नष्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा…

42 minutes ago

महराजगंज में घटती गौरैया की चहचहाहट: क्या हम बचा पाएंगे यह नन्ही मेहमान?

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कभी घरों की मुंडेर, आंगन और खलिहानों में सुबह की पहली…

50 minutes ago

Anil Ambani के मुंबई स्थित ‘Abode’ पर ED की कार्रवाई, 3716 करोड़ की संपत्ति अटैच

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…

10 hours ago