09 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का करें प्रचार-प्रसार- न्यायाधीश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज विकास गोस्वामी ने आगामी 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत जनपद के समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक आहूत किया।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास गोस्वामी ने निर्देशित किया की दिनांक 09-09-2023 को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु आम जन मानस में प्रचार प्रसार का होना आवश्यक है। सभी पराविधिक स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्र एवं नियुक्ति स्थल पर ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पैंपलेट वितरित करें तथा स्टीकर चस्पा करें, एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य वाद को चिन्हित करके वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने का आग्रह करें।
बैठक के उपरांत कार्यालय लिपिक राम भवन चौधरी द्वारा समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों को पैंपलेट एवं स्टीकर प्राप्त कराया गया।
इस अवसर पर पराविधिक स्वयं सेवकगण क्रमश: नीरज, जितेंद्र, लल्लन, अफराक अहमद, स्वरेंद्र, अरविंद कुमार राय, अनिल कुमार राय, सुरेश चंद्र, प्रमिला देवी, मु० जावेद खान, फिरदौस फातिमा, प्रियंका, बलदेव, मुलायम, शैलेंद्र प्रताप, मनीष कुमार समेत कार्यालय के कर्मचारीगण राम यज्ञ चौधरी, शशांक शंकर राय, जय शंकर, विद्याधर आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

14 minutes ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

2 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

2 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

2 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

3 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

3 hours ago