फसल अवशेष न जलाने हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) आज जनपद के विकास खण्ड बैतालपुर पथरदेवा, रामपुर कारखाना एवं तरकुलवा में फसल अवशेष न जलाने हेतु प्रचार वाहन को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया।
उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया है कि प्रचार वाहन के साथ क्षेत्र में कार्यरत प्राविधक सहायक ग्रुप-सी को भेजा गया है जो क्षेत्र में कृषकों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बतायेंगे। क्षेत्र में हारवेस्टर से फसल कटाई के दौरान हारवेस्टर के साथ एस०एम०एस० अनिवार्य रूप से लगायेंगे। यदि कहीं फसल बटाई दौरान हारवेस्टर बिना एस०एम०एस० के पाई गयी तो सम्बन्धित थाने के माध्यम से हारवेस्टर को सीज कराया जायेगा तथा जब तक हारवेस्टर मालिक द्वारा स्वयं के खर्च पर फसल अवशिष्ट प्रबन्धन कृषि यंत्र नहीं लगा लिया जाता है तब तक हारवेस्टर को नहीं छोड़ा जायेगा। यदि कहीं फसल जलाने की घटना प्रकाश में आता है तो 2 हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल वाले किसान पर 2500 रू० प्रति घटना 2 हेक्टेयर से 5 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले किसान पर रू0 5000 प्रति घटना तथा 5 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले किसानों पर रू0 15000 प्रति घटना का जुर्माना सम्बन्धित किसान से वसूल किया जायेगा। साथ ही यदि किसी क्षेत्र में बिना एस०एम०एस० के हारवेस्टर चलाते हुए पाया जाय तो सीज की कार्यवाही करायी जाय तथा पराली जलाने की घटना पाये जाने पर सम्बन्धित किसान के विरूद्ध वसूली की कार्यवाही कराई जाय ।
प्रचार के दौरान फसल अवशिष्ट प्रबन्धन विषयक पम्पलेट भी वितरित किये जायेंगे तथा ग्राम पंचायत / न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठियों आयोजित कर कृषकों को जागरूक भी किया जा रहा है तथा फसल अवशिष्ट को सडाने हेतु डिकम्पोजर वितरित किये जा रहे हैं।
प्रचार वाहन रवाना करते समय उप कृषि निदेशक, भूमि संरक्षण अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के विभिन्न ब्लॉकों में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर भर्ती शिविर 15 अप्रैल से शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद देवरिया में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

2 minutes ago

सड़क निर्माण को लेकर विवाद, युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का किया प्रयास

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के नगरा मोड़ पर प्रस्तावित सड़क निर्माण…

6 minutes ago

बहदुरा में बिजली की शार्ट सर्किट से लगी भयंकर आग, सब-कुछ जलकर हुआ राख

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के बहदुरा के बघौता गांव में शार्ट सर्किट से…

1 hour ago

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा: कुशीनगर में नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव और योजनाओं की जमीनी समीक्षा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने शनिवार को कुशीनगर जनपद…

2 hours ago

मंज़िल और गन्तव्य

जीवन में प्रतिपल धैर्य रखकर अपनाकर्तव्य पालन निरंतर करना होगा,क्योंकि उचित समय आने पर हीकिसी…

2 hours ago

क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार का निधन पुलिस विभाग में शोक

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुवायां कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार का अचानक निधन हो जाने…

2 hours ago