राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विद्यालयों द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान का किया गया प्रचार-प्रसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 02.10.2023 से दिनांक 08.10.2023 तक स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुपालन क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी ने बताया है कि जनपद में संचालित विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित करते हुए विद्यालयों में शिक्षकों, छात्र/छात्राओं द्वारा सफाई की गयी।
स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते हुए पंडित दया शंकर चौबे इंटर कॉलेज भोगीपुर के छात्र एवं छात्राएं, स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बाबा वासुदेव दास इंटर कॉलेज अलीनगर के छात्र/छात्राएं एवं डी ए वी इण्टर कॉलेज मेंहदावल में स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज पारस नगर बेलहर संत कबीर नगर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई ।
उन्होंने बताया कि उक्त निर्देश के क्रम में आज विभिन्न विद्यालयों द्वारा चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

7 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

7 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

7 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

7 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

8 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

8 hours ago