पब्लिक बयान और सेलेब्रिटी विवाद: कहां तक है अभिव्यक्ति की सीमा

खुशी मुखर्जी–सूर्यकुमार यादव विवाद: 100 करोड़ मानहानि केस की मांग से मचा हड़कंप

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। अभिनेत्री और सोशल मीडिया पर्सनालिटी खुशी मुखर्जी अपने एक बयान को लेकर चर्चा और आलोचना के केंद्र में हैं। यह मामला भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव से जुड़ा है, जिसके बाद उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मानहानि केस की मांग उठने लगी है।
दरअसल, हाल ही में खुशी मुखर्जी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां पैपराजी ने उनसे क्रिकेटरों को डेट करने को लेकर सवाल किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खुशी ने कहा कि उन्हें किसी क्रिकेटर को डेट करने में दिलचस्पी नहीं है, लेकिन कई क्रिकेटर्स उनमें रुचि रखते हैं। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने सूर्यकुमार यादव का नाम लेते हुए दावा किया कि वे उन्हें पहले काफी मैसेज किया करते थे।
खुशी मुखर्जी ने यह भी कहा कि अब दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती और वह नहीं चाहतीं कि उनका नाम किसी क्रिकेटर से जोड़ा जाए। हालांकि, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। कई यूजर्स ने इस बयान को बिना सबूत का आरोप बताते हुए क्रिकेटर की छवि से जोड़कर देखा।

ये भी पढ़ें – घने कोहरे के कारण काछीकला फोरलेन पर कई वाहनों की टक्कर

इस बयान के बाद मुंबई के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पुलिस स्टेशन में खुशी मुखर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फैजान अंसारी का आरोप है कि खुशी का बयान झूठा, भ्रामक और एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जिससे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
फैजान अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस पूरे मामले को एक पब्लिसिटी स्टंट मानते हैं। उन्होंने मांग की कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई हो और दोष सिद्ध होने पर कम से कम सात साल की सजा दी जाए। साथ ही उन्होंने 100 करोड़ रुपये के मानहानि केस की भी मांग की है। अंसारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती, वह गाजीपुर में ही रहेंगे और इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएंगे।

ये भी पढ़ें – टैली प्रशिक्षण से रोजगारोन्मुख हो रहे विद्यार्थी

फिलहाल, इस विवाद पर न तो खुशी मुखर्जी और न ही सूर्यकुमार यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। मामला अब सोशल मीडिया से निकलकर कानूनी दायरे में जाता दिख रहा है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

2 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

2 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

3 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

3 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

3 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

23 hours ago